Jio True 5G: ग्लोबल प्रीमियम टेक्नोलॉजी ब्रांड वनप्लस (OnePlus) ने भारत के सबसे बड़े डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर रिलायंस जियो ( Reliance Jio) के साथ कोलैबोरेट किया है. इसको लेकर दोनों कंपनियों की ओर से बयान भी जारी किया गया है. जिसके मुताबिक, इस कोलैबोरेशन का मकसद भारत में स्टैंडअलोन 5G टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम डेवलप करना है. इसके तहत सभी OnePlus 5G डिवाइस Jio True नेटवर्क पर काम करेंगे. अब जियो यूजर्स (Jio users) अपने OnePlus डिवाइस पर True 5G का आनंद ले सकते हैं.
1 दिसंबर से जिन OnePlus डिवाइस में Jio True 5G नेटवर्क एक्सेस किया जा सकता है उनमें लेटेस्ट वनप्लस 10 सीरीज (OnePlus 10 Series) के साथ-साथ Nord, Nord 2T, Nord 2, Nord CE, Nord CE 2 and Nord CE 2 Lite आदि शामिल हैं. इसके अलावा OnePlus 9 Pro, OnePlus 9 और OnePlus 9RT का इस्तेमाल करने वाले यूजर के लिए भी जल्द ही Jio True 5G नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जियो और वनप्लस की टीमें 5जी टेक्नोलॉजी (5G Technolog) को भारतीय कंज्यूमर के लिए अधिक बेहतर बनाने और अपनी 5G टेक्नोलॉजी सर्विस का विस्तार जारी रखने के लिए के लिए पूरे प्रोडक्ट पो्र्टफोलियो पर काफी तेजी से काम कर रही हैं. आपको बता दें कि देश में फिलहाल सिर्फ जियो ही 5जी स्टैंडअलोन नेटवर्क ऑपरेट कर रही है
इसके अलावा एलिजिबल OnePlus और Jio 5G यूजर्स 10,800 रुपये का शानदार कैशबैक भी पा सकते हैं. यह ऑफर 13 दिसंबर से 18 दिसंबर तक चलने वाले वनप्लस एनिवर्सरी सेल (OnePlus Snniversary Sale) के दौरान दिया जा रहा है. इस कैशबैक ऑफर के तहत पहले 1000 यूजर्स को अलग से 1499 रुपये का रेड केबल केयर प्लान (Red Cable Care plan) और 399 रुपये का जियो सावन प्रो प्लान (Jio Saavn Pro plan) भी मिलेगा.
वनप्लस इंडिया के सीईओ और इंडिया रीजन हेड नवनीत नाकरा ने कहा, हम भारत में अपनी कम्युनिटी के लिए 5G टेक्नोलॉजी लाने के लिए Jio टीम के साथ साझेदारी करके काफी खुश हैं. 5G टेक्नोलॉजी के जरिये यूजर्स बिना किसी रुकावट के हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ बेहतर कनेक्टिविटी का आनंद ले सकेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं