विज्ञापन

Vivo का 7200mAh बैटरी वाला नया स्मार्टफोन Y51 Pro लॉन्च! साथ में मिल रहा है 50MP कैमरा भी

इसे Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट, Flipkart और कंपनी के पार्टनर रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे. फोन को दो रंगों फेस्टिव रेड और नोबल गोल्ड में लॉन्च किया गया है.

Vivo का 7200mAh बैटरी वाला नया स्मार्टफोन Y51 Pro लॉन्च! साथ में मिल रहा है 50MP कैमरा भी

Vivo ने भारत में अपनी Y सीरीज का एक नया फोन लॉन्च किया है, जिसका नाम Vivo Y51 Pro है. यह स्मार्टफोन कंपनी के पहले लॉन्च हुए मॉडल Vivo Y31 का अपग्रेड वर्जन माना जा रहा है. कंपनी ने इस फोन में बड़ी बैटरी, अच्छा कैमरा और कई AI फीचर्स दिए हैं. फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है, जिससे यह फोन गेमिंग, वीडियो देखने और रोजमर्रा के कामों के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है.

Vivo Y51 Pro में 6.75 इंच की बड़ी HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है. इस स्क्रीन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है. इसके अलावा फोन की ब्राइटनेस 1,250 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है. फोन को धूल और पानी से सुरक्षित रखने के लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,200mAh की बड़ी बैटरी है. इतनी बड़ी बैटरी के साथ यूजर्स लंबे समय तक फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ ही फोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है.

भारत में Vivo Y51 Pro की कीमत 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 24,999 रुपये रखी गई है. वहीं, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 27,999 रुपये है.

इसे Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट, Flipkart और कंपनी के पार्टनर रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे. फोन को दो रंगों फेस्टिव रेड और नोबल गोल्ड में लॉन्च किया गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com