विज्ञापन

365 रुपये के प्लान में जियो यूजर्स को दे रहा है शानदार बेनिफिट्स, Jio Hotstar समेत मिलेंगे यह फायदे, जानिए डिटेल्स

Jio का 365 रुपये वाला रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो कम कीमत में ज्यादा ऑफर्स चाहते हैं. इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें डेटा और कॉलिंग के साथ Jio Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.

365 रुपये के प्लान में जियो यूजर्स को दे रहा है शानदार बेनिफिट्स, Jio Hotstar समेत मिलेंगे यह फायदे, जानिए डिटेल्स
Jio रिचार्ज प्लान
File Photo

Jio Recharge Plan: रिलायंस जियो अपने किफायती और वैल्यू-फॉर-मनी प्लांस के लिए जाना जाता है. इसी कड़ी में 365 रुपये वाला रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो कम कीमत में ज्यादा ऑफर्स चाहते हैं. इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें डेटा और कॉलिंग के साथ Jio Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. अगर आप भी ऐसे रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं जिसमें बजट के साथ-साथ मनोरंजन का पूरा डोज मिले, तो यह प्लान आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. आइए जानते हैं इस शानदार प्लान के सभी बेनिफिट्स के बारे में विस्तार से...

यह भी पढ़ें: सड़क पर सफेद और पीली लाइन क्यों बनाई जाती हैं, दोनों रंग की लाइनों में क्या अंतर होता है?

कितनी है वैलिडिटी?

रिलायंस जियो के 365 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों के लिए होती है. इसके साथ ही ग्राहकों को  अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का भी बेनिफिट मिलता है.

100 फ्री SMS और 25 जीबी डेटा

अगर आप 365 रुपये वाला जियो रिचार्ज प्लान लेते हैं, तो आपको पूरे महीने के लिए 25GB डेटा, साथ ही 100 फ्री SMS मिलते हैं. यानी 30 दिनों तक आपको कुल 25GB डेटा, 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसके अलावा, कंपनी इस प्लान में 7.47 रुपये का टॉकटाइम भी देती है.

Latest and Breaking News on NDTV

JioHotstar का सब्सक्रिप्शन

SMS और कॉलिंग के अलावा कंपनी इस रिचार्ज प्लान में कुछ अतिरिक्त फायदे भी दे रही है. इस प्लान में जियो अपने ग्राहकों को 3 महीने का JioHotstar Mobile और TV एक्सेस दे रहा है. इसका मतलब है कि आप मोबाइल और टीवी दोनों पर हॉटस्टार की सर्विस का आनंद ले सकते हैं.

JioAI Cloud और Google Gemini का प्रो प्लान

जियो इस प्लान में अपने यूजर्स को JioAI Cloud के तहत 50GB क्लाउड स्टोरेज भी दे रहा है, जिसमें आप अपना 50GB डेटा सुरक्षित रूप से स्टोर कर सकते हैं. इसके साथ ही कंपनी Google Gemini प्लान, जिसकी कीमत 35,100 रुपये है, बिल्कुल फ्री में उपलब्ध करा रही है. हालांकि इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको पहले इसे एक्टिवेट करना होगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com