विज्ञापन

दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थों के करने हैं दर्शन? भारत गौरव ट्रेन से करें यात्रा, IRCTC लेकर आया 12 दिन का खास टूर पैकेज

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए 11 रात और 12 दिनों की दक्षिण भारत यात्रा का विशेष पैकेज लॉन्च किया है. 29 जून 2026 से शुरू होने वाली इस यात्रा में तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और श्रीशैलम जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन शामिल हैं.

दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थों के करने हैं दर्शन? भारत गौरव ट्रेन से करें यात्रा, IRCTC लेकर आया 12 दिन का खास टूर पैकेज
भारत गौरव ट्रेन

आप अगर साउथ इंडिया के धार्मिक स्थलों को घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अब ये मौका आपको IRCTC से ही मिल सकता है. IRCTC ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए दक्षिण भारत यात्रा का खास पैकेज तैयार किया है. ये यात्रा 11 रात और 12 दिनों की होगी. जिसमें श्रद्धालुओं को एक साथ कई प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करने का मौका मिलेगा. ये विशेष ट्रेन 29 जून 2026 को योग नगरी ऋषिकेश से रवाना होगी. यात्रा के दौरान दक्षिण भारत के कई तीर्थ स्थलों पर ले जाया जाएगा.

किन-किन जगहों के होंगे दर्शन?

IRCTC के जरिए होने वाली इस आध्यात्मिक यात्रा में दक्षिण भारत के कई प्रसिद्ध मंदिरों और धार्मिक स्थलों को शामिल किया गया है. श्रद्धालु तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथस्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी अम्मन मंदिर (मदुरै), कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (श्रीशैलम) के दर्शन कर सकेंगे. ये सभी स्थान धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद खास माने जाते हैं.

11 रात और 12 दिन का रहेगा सफर

IRCTC के अनुसार ये यात्रा योग नगरी ऋषिकेश से शुरू होकर दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा कराएगी और फिर वापस ऋषिकेश पहुंचेगी. पूरे टूर की ड्यूरेशन 11 रात और 12 दिनों की होगी. यात्रा को इस तरह तैयार किया गया है कि श्रद्धालुओं को कम समय में ज्यादा से ज्यादा धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जा सकें.

पैकेज में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

यात्रियों को ट्रेन यात्रा के अलावा होटल में ठहरने, बस से आने जाने की सुविधा, खाना, टूर एस्कॉर्ट और यात्रा बीमा जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी. इससे यात्रियों को अलग अलग व्यवस्थाओं की चिंता नहीं करनी पड़ेगी और वो पूरी तरह से अपनी यात्रा का आनंद ले सकेंगे.

किराया कितना है?

IRCTC ने यात्रियों के लिए तीन कैटेगरी तय की हैं. पहली है स्लीपर यानी कि इकोनॉमी कैटेगरी. जिसका किराया 24,350 रुपये पर पर्सन से शुरू होता है. दूसरी है 3एसी कैटेगरी. जिसके लिए 41,800 रुपये और तीसरी है 2एसी जिसे कंफर्टभी कह सकता हैं. इसके लिए 55,750 रुपये प्रति व्यक्ति किराया रखा गया है. बच्चों के लिए अलग रियायती शुल्क तय किया गया है.

कब होगी यात्रा?

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन की ये विशेष यात्रा 29 जून 2026 से 10 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी. धार्मिक पर्यटन और तीर्थ यात्रा में रुचि रखने वाले लोगों के लिए ये पैकेज दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन का एक कंफर्टेबल ऑप्शन हो सकता है.

लेखक के बारे में
img
गुरुत्व राजपूत
सब एडिटर
गुरुत्व राजपूत, वर्तमान में एनडीटीवी में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और यूटिलिटी, आस्था और जरा हटके से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. गुरुत्व पिछले... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IRCTC Tour Package, Bharat Gaurav Train, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com