विज्ञापन

कन्फर्म टिकट होने के बाद भी लग सकता है जुर्माना! जानिए क्या है रेलवे का स्पेशल लगेज नियम

भारतीय रेलवे में भी सामान (Luggage) ले जाने की एक निश्चित सीमा होती है? ज्यादातर रेल यात्री इस बात से अनजान हैं और ट्रेन में भारी-भरकम सामान ले जाते हैं. लिहाजा, कन्फर्म टिकट होने के बावजूद तय सीमा से अधिक लगेज होने पर आपको रेलवे नियमों के तहत 6 गुना तक जुर्माना देना पड़ सकता है.

कन्फर्म टिकट होने के बाद भी लग सकता है जुर्माना! जानिए क्या है रेलवे का स्पेशल लगेज नियम
कन्फर्म टिकट होने के बाद भी लग सकता है जुर्माना! जानिए ट्रेन में कितना सामान ले जाने की है छूट
NDTV

 Indian Railways Luggage Rules:  लोग जब भी हवाई जहाज से सफर करते हैं, तो सामान के वजन का पूरी ख्याल रखते हैं. वहीं, जब बात ट्रेन से सफर करने की आती है, तो ज्यादातर लोग यह मान लेते हैं कि कन्फर्म रिजर्वेशन टिकट होने पर वे जितना चाहें उतना सामान साथ ले जा सकते हैं. अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो सावधान हो जाइए. 

दरअसल, रेलवे के नियमों के मुताबिक, हर कोच और क्लास के हिसाब से हवाई जहाज की तरह ही मुफ्त सामान ले जाने की एक तय सीमा  निर्धारित की गई है. अगर चेकिंग के दौरान आपका सामान तय सीमा से ज्यादा पाया जाता है, तो कन्फर्म टिकट होने के बावजूद आप पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है.  अगर आपके पास तय सीमा से 10 से15 किलो तक ज्यादा सामान है, तो आप थोड़ा सा मार्जिन पा सकते हैं, लेकिन इससे ज्यादा एक्सेस लगेज होने पर बुकिंग कराना  जरूरी हो जाता है. 

जानिए किस क्लास में कितना सामान ले जाने की है छूट? 

  • स्लीपर: अधिकतम 40 किलोग्राम तक सामान मुफ्त ले जा सकते हैं.
  • 3rd एसी: इसमें भी फ्री लगेज लिमिट 40 किलोग्राम तय की गई है.
  • 2nd एसी: सेकंड एसी के यात्री 50 किलोग्राम तक सामान बिना अतिरिक्त शुल्क के ले जा सकते हैं.
  • 1st एसी: सबसे प्रीमियम क्लास यानी फर्स्ट एसी में यात्रियों को अधिकतम 70 किलोग्राम तक फ्री लगेज की छूट मिलती है.

ज्यादा सामान होने पर क्या करें?

अगर आपके पास यात्रा के दौरान निर्धारित सीमा से अधिक सामान है, तो टीटीई के हाथों पकड़े जाने का इंतजार न करें, बल्कि यात्रा शुरू करने से पहले ही रेलवे स्टेशन के लगेज या पार्सल ऑफिस जाएं और अतिरिक्त सामान की बुकिंग करा लें. इसके लिए आपको मामूली निर्धारित शुल्क देना होगा. अगर आप बिना बुकिंग कराए तय सीमा से ज्यादा भारी सामान के साथ ट्रेन में सफर करते पाए जाते हैं, तो रेलवे नियमों के तहत आपसे सामान्य दर से 6 गुना तक अधिक जुर्माना वसूला जा सकता है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली से सवा दो घंटे में लखनऊ और 4.5 घंटे में पटना पहुंचाएगी बुलेट ट्रेन, देखें पूरा रूट चार्ट

अगर आप बुजुर्गों या छोटे बच्चों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो कम से कम सामान लेकर निकलें. रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में भीड़ के बीच भारी सामान संभालना मुश्किल हो जाता है. अगर आप अपना घर शिफ्ट कर रहे हैं या भारी कमर्शियल सामान ले जा रहे हैं, तो उसे यात्री डिब्बे में ले जाने के बजाय रेलवे की पार्सल सर्विस के जरिए बुक करके भेजें. यह बहुत ही सुरक्षित और किफायती तरीका है.

यह भी पढ़ें-  वाराणसी से देवघर और रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का नया टाइमटेबल जारी, देखें शेड्यूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways, Railway Rules, Luggage Limit, IRCTC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com