विज्ञापन

IRCTC New Website: कितने स्‍टेप में बुक हो रही है टिकट? यहां समझ लीजिए नई-पुरानी वेबसाइट का प्रोसेस

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए IRCTC की नई और बेहद आधुनिक बीटा (Beta) वेबसाइट लॉन्च की है. हालांकि, रेलवे की पुरानी वेबसाइट अब भी काम कर रही है, लेकिन नया पोर्टल अधिक तेज और बहुत ही कम कैप्चा वाला है. आइए जानते हैं नई और पुरानी वेबसाइट पर ट्रेन टिकट बुक करने की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया साथ ही ये जानेंगे कि दोनों में क्या अंतर है.

IRCTC New Website: कितने स्‍टेप में बुक हो रही है टिकट? यहां समझ लीजिए नई-पुरानी वेबसाइट का प्रोसेस
पुरानी वेबसाइट पर ट्रेन टिकट बुक करने की प्रक्रिया थोड़ी लंबी है.
NDTV

IRCTC News: भारतीय रेलवे (Indian Railways) के जरिए सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग को आसान बनाने के लिए IRCTC लगातार अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म को अपग्रेड कर रहा है. इसी कड़ी में आईआरसीटीसी ने अपनी नई और आधुनिक बीटा (Beta) वेबसाइट को लाइव कर दिया है.

राहत की बात यह है कि अभी रेलवे ने अपनी पुरानी मुख्य वेबसाइट को भी बंद नहीं किया है, यानी यूजर्स दोनों ही प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, नई वेबसाइट को खास तौर पर अधिक स्पीड, बेहतर यूजर इंटरफेस और बेहद कम कैप्चा (CAPTCHA) वेरिफिकेशन के साथ डिजाइन किया गया है. आइए समझते हैं कि दोनों वेबसाइटों पर टिकट बुकिंग का प्रोसेस कैसे काम करता है.

नई वेबसाइट पर टिकट बुक करने का प्रोसेस

IRCTC की नई वेबसाइट पर टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को बहुत छोटा और आसान यानी सिर्फ 5 से 6 स्टेप्स में कर दिया गया है. इसके लिए आपको कोई नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं है, आप अपनी पुरानी आईडी से ही काम चला सकते हैं. नई वेबसाइट पर टिकट बुक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

1. लॉगिन करें: सबसे पहले IRCTC Beta Website पर जाएं. ऊपर दाईं ओर दिए गए Login बटन पर क्लिक करें. अपनी पुरानी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें.
2. ट्रेन सर्च करें: होमपेज के बॉक्स में From यानी जहां से यात्रा शुरू करनी है और To यानी जहां जाना है, उस स्टेशन का नाम दर्ज करें. इसके बाद यात्रा की तारीख और कोटा जैसे General, Tatkal चुनकर Search Trains पर क्लिक करें.
3. सीट की उपलब्धता चेक करें: नई वेबसाइट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको सभी क्लास यानी Sleeper, 3AC, 2AC की उपलब्ध सीट एक ही स्क्रीन पर एक साथ दिखाई देगी. इसके बाद अप अपनी पसंदीदा ट्रेन और क्लास चुनकर तुरंत Book पर क्लिक करें.
4. यात्री की जानकारी (Passenger Details): अब Continue Booking पर क्लिक करें. यात्री का नाम, उम्र, लिंग और बर्थ प्रेफरेंस जैसे Lower, Upper और Side Lower भरें. इस नए पोर्टल पर आपको बार बार कैप्चा भरने की जरूरत नहीं पड़ती है.
5. पेमेंट और ई-टिकट: इसके बाद सीधे पेमेंट पेज पर जाएं. वहां मौजूद UPI, नेट बैंकिंग, या क्रेडिट/डेबिट कार्ड में से अपना पसंदीदा विकल्प चुनें. पेमेंट सफल होते ही आपका कंफर्म टिकट बुक हो जाएगा और डिजिटल ई-टिकट स्क्रीन पर आ जाएगा.


पुरानी वेबसाइट पर टिकट बुक करने का प्रोसेस 

  1. IRCTC की पुरानी वेबसाइट पर बहुत की पारंपरिक और ज्यादा स्टेप्स वाले तरीके से टिकट की बुकिंग होती है. इसके साथ ही इस साइट पर विज्ञापन, पॉपअप और बहुत ज्यादा कैप्चा होने की वजह से थोड़ा अधिक समय लगता है.
     
  2. सबसे पहले अपने ब्राउज़र में IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट खोलें. होमपेज पर दिख रहे Login विकल्प पर जाकर अपना यूजरनेम, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिया गया सुरक्षा कोड (Captcha) दर्ज करें. यदि आपका अकाउंट नहीं है, तो Register पर क्लिक करके नया अकाउंट बना लें.
     
  3. लॉग इन करने के बाद, From में उस स्टेशन का नाम लिखें, जहां से गाड़ी पकड़नी है और To में अपने मंजिल का नाम भरें. इसके बाद कैलेंडर से अपनी यात्रा की तारीख तय करें और पसंदीदा क्लास (जैसे स्लीपर या एसी) चुनकर Search Trains पर क्लिक करें.
     
  4. अब आपके सामने उस रूट की सभी ट्रेनों की सूची आ जाएगी. अपनी सुविधा के अनुसार ट्रेन का समय देखने के बाद, संबंधित क्लास (SL, 3A आदि) पर क्लिक करें और Check Availability दबाकर खाली सीटों की स्थिति देखें. यदि सीट उपलब्ध है, तो Book Now पर क्लिक करके आगे बढ़ें.
     
  5. इस चरण में यात्रा करने वाले सभी लोगों के सही नाम, उम्र और लिंग की जानकारी भरें. आप चाहें तो अपनी पसंद की सीट (जैसे लोअर या अपर बर्थ) चुन सकते हैं. एक से अधिक यात्री होने पर Add Passenger का उपयोग करें और अपना सही मोबाइल नंबर दर्ज करें ताकि PNR और टिकट का मैसेज मिल सके.
     
  6. पेमेंट करने से पहले स्क्रीन पर आपकी यात्रा की पूरी समरी (ट्रेन का नाम, तारीख और यात्रियों की लिस्ट) दिखाई देगी. इसे एक बार ध्यान से री-चेक कर लें. सब कुछ सही होने पर नीचे दिया गया कैप्चा कोड भरें और Continue पर क्लिक करें.
     
  7. टिकट के पैसों का भुगतान करने के लिए अपनी पसंद का माध्यम चुनें, जैसे UPI, नेट बैंकिंग, या डेबिट/क्रेडिट कार्ड. इसके बाद एक सुरक्षित पेमेंट गेटवे चुनकर अपना पिन या कार्ड डिटेल्स डालें और ट्रांजैक्शन पूरा करें. ध्यान रहे, पेमेंट के दौरान पेज को बैक या रिफ्रेश बिल्कुल न करें.
     
  8. पैसे कटते ही आपका टिकट बुक हो जाएगा और स्क्रीन पर आपकी इलेक्ट्रॉनिक रिजर्वेशन स्लिप आ जाएगी. यहां आपको अपना 10 अंकों का PNR नंबर और अलॉट हुई सीट की जानकारी मिल जाएगी, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं.
     
  9. अगर आप तत्काल बुकिंग कर रहे हैं या पीक ऑवर्स में सफर के लिए टिकट ढूंढ रहे हैं, तो IRCTC की नई बीटा वेबसाइट आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है. इसका सिंगल स्क्रीन लेआउट और कम कैप्चा वाला फीचर आपका कीमती समय बचाता है, जिससे कंफर्म टिकट मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है.

 यह भी पढ़ें- बहुत ही फास्ट है IRCTC ने नई बीटा वेबसाइट, अब 1 मिनट में बुक होंगे 1.5 लाख टिकट; जानें फीचर्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IRCTC Website, IRCTC Website News, IRCTC Website Update, IRCTC Website Redesign, Business News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com