गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है. ग्राहक जब गैस सिलेंडर बुक करते हैं तो उनके पास गैस की डिलीवरी होने में 4-5 दिन लग जाते हैं. लेकिन अब नई सुविधा लॉन्च होने के बाद LPG सिलेंडर बुक करने के बाद केवल 4 घंटे में सिलेंडर आपके घर पहुंच जाएंगा. दरअसल, गैस सिलेंडर को लेकर आ रही दिक्कत के बीच इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने नई एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा शुरू की है. इसके तहत 4 घंटे में गैस सिलेंडर पते पर पहुंच जाएगा.
4 घंटे में गैस सिलेंडर की फास्ट डिलीवरी
इंडियनऑयल ने LPG ग्राहकों की सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है. कंपनी ने 'Indane XTRALITE NOW' लॉन्च किया है, जो 10 किलो का हल्का कम्पोजिट LPG सिलेंडर है और बुकिंग के 4 घंटे के अंदर एक्सप्रेस होम डिलीवरी के साथ आता है. कंपनी ने लोकप्रिय 5 किलो वाले 'Indane Chhotu' सिलेंडर के लिए भी 4 घंटे में होम डिलीवरी की सुविधा शुरू की है.
'Indane XTRALITE NOW'तेज़ डिलीवरी, पसंदीदा डिलीवरी स्लॉट और आसान डिजिटल बुकिंग जैसी सुविधाओं के साथ, यह नई पेशकश ग्राहकों को ज़्यादा सुविधा और पारदर्शिता देती है. हालांकि यह सेवा शुरुआत में पुणे, गुरुग्राम, इंदौर और कोयंबटूर में लॉन्च किया गया है.
कैसे छोटू गैस का कनेक्शन
छोटू गैस सिलेंडर के कनेक्शन के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आप IndianOil ONE App में Login करें. ऐप के मेनू में LPG सेक्शन में जाएं. यहां आप न्यू कनेक्शन के लिए अप्लाई करें. जरूरी जानकारी भरने के बाद आप अपनी जरूरत के हिसाब से 5 या 10 किलो वाला सिलेंडर चुन सकते हैं. वहीं दस्तावेज अपलोड करने के बाद सबमिट कर दें. आप अपने आवेदन संख्या को सुरक्षित रखें और वेरिफिकेशन के बाद आपको पेमेंट करना होगा. जिसके बाद आपको गैस कनेक्शन मिल जाएगा.
यह भी पढ़ेंः LPG, तत्काल टिकट से लेकर, ITR तक: 1 अगस्त से बदल जाएंगे आपकी जेब से जुड़े 10 बड़े नियम, देखें पूरी लिस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं