Countries who celebrate independence day on 15 august: भारत के इतिहास में 15 अगस्त का दिन सिर्फ तारीख नहीं है, बल्कि यह करोड़ों भारतवासियों की 300 साल की गुलामी से मिली आजादी का दिन है. जो सालों साल की लड़ाई, संघर्ष और देश के वीर जवानों के बलिदान से मिली. यही कारण है कि इस दिन लाल किले से प्रधानमंत्री का संबोधन, राष्ट्रगान की गूंज और तिरंगे की शान हर भारतीय के दिल को गर्व से भर देती है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि 15 अगस्त सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई अन्य देशों के लिए भी ऐतिहासिक महत्व रखता है. 15 अगस्त के दिन केवल भारत ही स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाता, बल्कि दुनिया के 5 और देश इसका जश्न मनाते हैं. जी हां, तो चलिए जानते हैं उनके नाम.
15 अगस्त को कौन-कौन से देश में मनाते हैं आजादी
कोरिया15 अगस्त 1945 को द्वितीय विश्व युद्ध के अंत के साथ जापान की हार हुई और कोरियाई प्रायद्वीप को 35 साल की जापानी सत्ता से मुक्ति मिली. बता दें कि समय के साथ कोरियाई प्रायद्वीप दो देशों में बंट गया, लेकिन 15 अगस्त आज भी दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण दिन माना जाता है.
कांगो गणराज्यअफ्रीकी देश कांगो गणराज्य ने 15 अगस्त 1960 को फ्रांस से आजादी मिली थी. इस दिन को वहां राष्ट्रीय गर्व और आत्मसम्मान के प्रतीक के रूप में देखा जाता है.
बहरीनबहरीन 15 अगस्त 1971 को ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ था. हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि बहरीन अपना आधिकारिक राष्ट्रीय दिवस 16 दिसंबर को मनाता है.
लिकटेंस्टीनयूरोप का देश लिकटेंस्टीन 15 अगस्त 1866 को जर्मन परिसंघ से अलग हुआ था. बाद में 1940 में इसी तारीख को राष्ट्रीय दिवस के रूप में अपनाया गया.
इसकी एक खास वजह यह भी रही कि उस समय के प्रिंस फ्रांसिस जोसेफ द्वितीय का जन्मदिन भी 15 अगस्त को पड़ता था. आज इस अवसर पर देशभर में आतिशबाजी, सांस्कृतिक आयोजन और शाही समारोह आयोजित किए जाते हैं.
यह भी पढ़ें- UGC-NET Answer Key को लेकर बड़ा अपडेट, NTA ने बता दिया कब होगी जारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं