विज्ञापन

ITR Refund अभी तक बैंक खाते में नहीं आया? इन 2 आसान तरीकों से ऑनलाइन चेक करें अपना लाइव स्टेटस

अगर आपका TDS या ITR रिफंड (Income Tax Return Refund) अभी तक आपके बैंक खाते में जमा नहीं हुआ है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे इनकम टैक्स पोर्टल या TIN-NSDL वेबसाइट के जरिए अपने रिफंड का लाइव स्टेटस आसानी से ट्रैक कर सकते हैं. जानिए इसकी पूरी प्रक्रिया.

ITR Refund अभी तक बैंक खाते में नहीं आया? इन 2 आसान तरीकों से ऑनलाइन चेक करें अपना लाइव स्टेटस
आयकर विभाग की ओर से रिटर्न प्रोसेस होने के बाद 2 से 4 सप्ताह के भीतर रिफंड जारी कर दिया जाता है
NDTV

ITR Refund Status: आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने के बाद नौकरीपेशा समेत टैक्सपेयर्स को सबसे ज्यादा इंतजार अपने टैक्स रिफंड (ITR Refund) का होता है. हालांकि, ज्यादातर मामलों में इनकम टैक्स विभाग रिटर्न वेरिफिकेशन के बाद कुछ ही हफ्तों में पैसा आईटीआर फाइल करने वालों के रजिस्टर्ड बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर कर देता है.

इसके बावजूद समय बीत जाने के बाद भी आपका रिफंड अटका हुआ है, तो आप घर बैठे ही इसका स्टेटस जान सकते हैं दरअसल, ITR Refund Status चेक करना बेहद आसान है. जिसकी मदद से स्टेटस देखने से आपको स्पष्ट पता चल जाएगा कि पैसा कब तक आएगा या फिर रिफंड रुकने के पीछे क्या तकनीकी वजह है. अगर वक्त बीत जाने के बाद भी आपका आईटीआर रिफंड नहीं आया है तो टैक्सपेयर्स अपनी सुविधा के अनुसार नीचे दिए गए दो डिजिटल माध्यमों से रिफंड की वास्तविक स्थिति का पता लगा सकते हैं. 

इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर पता करें स्टेटस

अगर आपका इनकम टैक्स रिफंड वक्त पर आपके बैंक अकाउंट में नहीं आया है, तो इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल के जरिए आप अपने ITR Refund Status चेक कर सकते हैं. यह सबसे सुरक्षित तरीका है. इसकी खास बात ये है कि यहां आपको अपने टैक्स फाइलिंग की पूरी हिस्ट्री मिल जाती है. ITR Refund Status Check करने के लिए नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करें. 

  • सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक ई-फाइलिंग वेबसाइट (incometax.gov.in) पर जाएं.होमपेज पर ऊपर दाईं ओर दिए गए Login बटन पर क्लिक करें. अपने PAN नंबर (यूजर आईडी) और पासवर्ड की मदद से अकाउंट में लॉग-इन करें.
  • डैशबोर्ड खुलने पर मुख्य मेनू में जाएं और e-File > Income Tax Returns > View Filed Returns के विकल्प को चुनें.
  • अब आपके सामने आपके द्वारा भरे गए सभी रिटर्न की सूची आ जाएगी. संबंधित असेसमेंट ईयर (Assessment Year) का चयन करें और उसके सामने दिए गए View Details पर क्लिक करके अपना लाइव रिफंड स्टेटस देखें.

TIN-NSDL वेबसाइट के जरिए चेक करें स्टेटस

यदि आप पासवर्ड भूल गए हैं या बिना लॉग-इन किए तुरंत स्टेटस देखना चाहते हैं, तो यह क्विक-मेथड के लिए आप TIN-NSDL वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस वेबसाइट पर ITR Return Refund Status जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं. 

  • सीधे आधिकारिक TIN-NSDL Refund Tracking वेब पेज पर विजिट करें.
  • स्क्रीन पर बने बॉक्स में अपना वैध PAN नंबर दर्ज करें.
  • इसके बाद संबंधित असेसमेंट ईयर जैसे AY 2026-27 को सेलेक्ट करें.
  • नीचे दिए गए सुरक्षा कैप्चा कोड को सही-सही भरें और Submit बटन पर क्लिक करें. आपका वर्तमान रिफंड स्टेटस तुरंत स्क्रीन पर दिख जाएगा.

रिफंड स्टेटस चेक करते वक्त दिखने वाले शब्दों को समझे 

  • जब आप स्टेटस चेक करेंगे, तो स्क्रीन पर कुछ विशेष तकनीकी शब्द दिखाई देंगे. उनका सटीक अर्थ क्या होता है, ये नीचे दिया गया है, ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से अगला कदम उठा सकें. 
  • Refund Issued: इसका मतलब है कि आयकर विभाग ने आपकी रिफंड राशि को बैंक को भेज दिया है. यानी यह राशि अब अगले 3 से 5 कार्य दिवसों (Working Days) के भीतर आपके खाते में क्रेडिट हो जाएगी.
  • Refund Failed: इसका सीधा अर्थ है कि आपका रिफंड किसी तकनीकी दिक्कत की वजह से रुक गया है. ऐसा आमतौर पर बैंक अकाउंट नंबर/IFSC कोड गलत होने, बैंक खाते का नाम पैन कार्ड से मैच न होने, या फिर पैन-आधार लिंक की अनिवार्यता पूरी न होने की वजह से होता है. ऐसी स्थिति में आपको पोर्टल पर जाकर मांगी गई जानकारी देने के बाद Refund Reissue की रिक्वेस्ट डालनी होगी.
  • Under Processing: इसका मतलब है कि आपका टैक्स रिटर्न (ITR) अभी आयकर विभाग की ओर से जांचा जा रहा है. इसमें कोई गड़बड़ी नहीं है, बस आपको कुछ दिन और इंतजार करने की जरूरत है.
  •  Adjusted Against Outstanding Demand: अगर आपका पिछले किसी वित्त वर्ष का कोई टैक्स या जुर्माना (Tax Demand) बकाया था, तो विभाग ने आपके इस साल के रिफंड को उस पुराने बकाए के साथ एडजस्ट कर दिया है. यानी अब आपको इस बार कोई रिफंड नहीं मिलेगा. 

ये भी पढ़ें- Cancelled Train Ticket Refund: ट्रेन कैंसिल होने पर कैसे मिलता है पूरा रिफंड? ऑनलाइन और काउंटर टिकट के लिए जानें क्या है नियम

ये भी पढ़ें-  Birth Certificate Correction Online: बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र में है गड़बड़ी? घर बैठे ऑनलाइन ऐसे करें दुरुस्त; जानें पूरा प्रोसेस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Income Tax Refund, TDS Refund Online ITR, Income Tax Refund Delay, Income Tax Refund News, Income Tax Refund Status
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com