विज्ञापन

मॉनसून सत्र शुरू होते ही राज्यसभा में ऐसा क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे कि हो गया हंगामा, VIDEO

सोमवार को संसद के मॉनसून सत्र में शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया. नारेबाजी और हंगामे के कारण पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बोलना शुरू ही किए थे हंगामा शुरू हो गया है.

मॉनसून सत्र शुरू होते ही राज्यसभा में ऐसा क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे कि हो गया हंगामा, VIDEO
राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे.
NDTV
  • संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत में दोनों सदनों में हंगामा होने से कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी.
  • राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने NEET परीक्षा पेपर लीक और घोटाले पर अपनी बात रखी.
  • खरगे ने छात्रों के प्रदर्शन और जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज का जिक्र करते हुए सरकार पर आवाज दबाने का आरोप लगाया.
नई दिल्ली:

Mallikarjun Kharge in Rajya Sabha: संसद का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो चुका है. लेकिन सत्र की शुरुआत में ही दोनों सदनों में हंगामा हुआ, जिस कारण दोनों सदन दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी. पहले लोकसभा की कार्यवाही स्थगित की गई है, बाद में राज्यसभा को भी 12 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा. राज्यसभा को तब स्थगित किया गया, जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अपनी बातें रख रहे थे. खरगे ने बोलना शुरू ही किया था, वो नारेबाजी और हंगामा शुरू हो गया. जिसके बाद सदन को स्थगित कर दिया गया. 

राज्यसभा में क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'आपने मुझे इस पेपर लीक और NEET परीक्षा घोटाले के बारे में अपनी बात रखने का मौका दिया है. यह मामला छात्रों से जुड़ा है; मैं लाखों बच्चों के भविष्य के बारे में बात कर रहा हूं. इस मुद्दे को लेकर हजारों छात्र जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं. वहां लाठीचार्ज हुआ है. सरकार ताकत का इस्तेमाल करके आवाज दबाना चाह रही है. उन्हें वहां से हटाने की कोशिश कर रही है.' 

लाठीचार्ज और प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर से हटाने की कोशिश वाले खरगे के बयान पर सदस्य नारेबाजी करने लगे. जिसके बाद सदन स्थगित करने की घोषणा की गई. 

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा दोबारा स्थगित

दूसरी तरफ दोपहर 12 बजे लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद विपक्षी सदस्यों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और कुछ अन्य विषयों को लेकर सोमवार को लोकसभा में हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक के लिए स्थगित कर दी गई.

यह भी पढ़ें - नीट पेपर लीक पर चर्चा की मांग को लेकर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, मॉनसून सत्र शुरू होते ही स्थगित

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mallikarjun Kharge, Mallikarjun Kharge Statement, Monsoon Session, Rajya Sabha, Rajya Sabha Adjourned Indefinitely
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com