विज्ञापन

ट्रेन यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय कब होता है?

आप किसी टूर की प्लानिंग कर रहे हैं, और आपको ट्रेन से सफर करना है तो वह समय ट्रेन से यात्रा करने का समय है या नहीं यह समझना जरूरी है.

ट्रेन यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय कब होता है?
ट्रेन की यात्रा से पहले जान लें कौन सा अच्छा समय (NDTV)

वैसे तो जरूरत और इमरजेंसी के दौरान ट्रेन की यात्रा करना मजबूरी होती है. लेकिन अगर आप किसी खास जगह जाने का प्लान कर रहे हैं, और लंबी दूरी है तो आपको एक बार जरूर सोचना चाहिए कि क्या आपके लिए ट्रेन यात्रा का सही समय है. कभी-कभी लोग बिना समय को देखे ही यात्रा करने निकल पड़ते हैं. लेकिन ऐसे में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जैसे कि बारिश, बेहद गर्मी और बेहद ठंडी का समय, इस दौरान ट्रेन की यात्रा आपको प्रभावित कर सकती है.

अगर आप किसी टूर की प्लानिंग कर रहे हैं, और आपको ट्रेन से सफर करना है तो वह समय ट्रेन से यात्रा करने का समय है या नहीं यह समझना जरूरी है.

ट्रेन यात्रा के लिए अच्छा वक्त कौन सा

ट्रेन की यात्रा की प्लानिंग कर रहे है तो आपको देखना चाहिए की वह समय बहुत ठंड, बहुत गर्मी और बहुत बारिश का समय न हो. जैसे ठंड जनवरी-फरवरी में पिक पर होता है. वैसे ही मई-जून के महीनों में लू चलती है. जबकि अगस्त-सितंबर में मानसून बारिश की संभावना अधिक होती है. ऐसे में यह समय आपके लिए ट्रेन यात्रा काफी बोझिल होता है. कई बार तो आपको ट्रेन लेट होने की परेशानी से भी गुजरना होता है, जो कई घंटों का होता है.

ट्रेन की यात्रा के लिए बारिश के बाद अक्तूबर से दिसंबर तक का समय काफी अच्छा होता है. इस दौरान आपको कम ठंड महसूस होगा. ऐसे में ट्रेन की यात्रा काफी सुहानी होती है. अगर आप ठंड वाले हिस्से में जा रहे हैं तो भी आपको परेशानी कम होगी. हालांकि मार्च-अप्रैल का महीना भी ठंड वाली जगह घूमने के लिए उपयुक्त होता है. ऐसे समय में आपके लिए ट्रेन यात्रा काफी सुखद हो सकता है.

त्योहार का पिक सीजन भी बनती है परेशानी

अगर आप त्योहारों के सीजन में ट्रेन की यात्रा करते हैं तो भी आपके लिए यह परेशानी का सबब बन सकता है. क्योंकि इस दौरान ट्रेनों में काफी ज्यादा भीड़ होती है. दिवाली, होली जैसे त्योहारों में बाहर रहने वाले लोग अकसर घर लौटते हैं, तो इस दौरान आपके लिए ट्रेन की यात्रा दिक्कत भरी हो सकती है.

ट्रेन की यात्रा के लिए टिकट बुकिंग का भी रखें ध्यान

ट्रेन की यात्रा के लिए अगर आप टिकट बुकिंग कर रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं. आपको अपनी यात्रा से कम से कम एक महीने पहले टिकट बुकिंग करनी चाहिए. बता दें आप ट्रेन में यात्रा के दिन से 60 दिन पहले तक रिजर्वेशन ले सकते हैं. अगर आप पहले टिकट बुकिंग करते हैं तो आपको मन चाही सीट मिलती है. इसके साथ ही आप ट्रेन यात्रा का समय वीक डे को चुनें, क्योंकि वीकेंड के मुकाबले आपको कम भीड़ मिलेगी.

यह भी पढ़ेंः कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली-यूपी में कहां कौन-कौन हाईवे और एक्सप्रेसवे है बंद या डायवर्ट, देखें पूरी लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Train Travel, Train Travel Advisory, Train Travel Comfort, Train Travel Fine, Train Travel Experiences
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com