Hydrogen Train Fare starts from 5 Rupees: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा में जींद से सोनीपत के बीच दौड़ने के लिए तैयार है. आज शुक्रवार, 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है और अब जल्द ही ट्रेन आम लोगों के लिए चलने लगेगी. ट्रेन का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. वहीं इस ट्रेन का किराया बेहद सस्ता रखा गया है.
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, हाइड्रोजन ट्रेन में सफर करना प्लेटफॉर्म टिकट से भी सस्ता पड़ने वाला है. इस ट्रेन में शुरुआती किराया महज 5 रुपये रखा गया है, जो कि एक स्टेशन से अगले स्टॉपेज के बीच का हो सकता है. वहीं जींद से सोनीपत के टिकट के लिए यात्रियों को 25 रुपये देने पड़ सकते हैं.
हरियाणा के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
ये ट्रेन जींद जंक्शन, गोहाना जंक्शन और सोनीपत को आपस में जोड़ेगी. दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए इसके रूट पर कई महत्वपूर्ण हॉल्ट दिए गए हैं, जिनमें जींद सिटी, पांडु पिंडारा जंक्शन, ललित खेड़ा हॉल्ट, भंभेवा, इसापुर खेड़ी हॉल्ट, बुटाना हॉल्ट, खंदराई हॉल्ट, रभड़ा हॉल्ट, लाठ हॉल्ट, मोहाना, बरवासनी हॉल्ट और सोनीपत न्यू शामिल हैं.
जींद और सोनीपत से कितने बजे खुलेगी ट्रेन?
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 74009 सोनीपत से जींद तक जाएगी, जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 74010 बनकर जींद से सोनीपत आएगी. ट्रेन का संचालन सोमवार से रविवार तक हर दिन होगा.जींद से ट्रेन सुबह 7:40 बजे खुलेगी और 9:40 बजे सोनीपत पहुंचेगी. ट्रेन सोनीपत से सुबह 10:40 बजे ट्रेन खुलेगी और जींद दोपहर 1 बजे पहुंचेगी. सोनीपत से जींद के बीच ट्रेन जींद सिटी, पांडु पिंडारा, ललित खेड़ा, भांबेवा, ईशापुर खेड़ी, बुटाना, खंडराई, गोहाना, रभड़ा, लाठ, मोहाना और बरवासनी में रुकेगी.
नीचे क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं