विज्ञापन

Aadhaar Card में ई-मेल आईडी कैसे करें अपडेट? ये रहा पूरा स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

अगर आपके आधार में अभी तक ई-मेल आईडी अपडेट नहीं है, या आप अपनी पुरानी आईडी को बदलना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको आधार कार्ड में ई-मेल आईडी अपडेट करने का पूरा स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताने जा रहे हैं, ताकि आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

Aadhaar Card में ई-मेल आईडी कैसे करें अपडेट? ये रहा पूरा स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
आधार कार्ड में ई-मेल आईडी कैसे अपडेट कराएं?
File Photo

E-Mail Id Update In Aadhaar Card: आधार कार्ड आज के समय में सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि हमारी डिजिटल लाइफलाइन बन चुका है. बैंक अकाउंट खुलवाना हो या सरकारी योजनाओं का लाभ लेना, आधार का अपडेटेड होना बेहद जरूरी होता है. अक्सर हम मोबाइल नंबर तो लिंक करवा लेते हैं, लेकिन ई-मेल आईडी को नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि सेफ्टी और अलर्ट्स के लिए यह बेहद जरूरी है. अगर आपके आधार में अभी तक ई-मेल आईडी अपडेट नहीं है, या आप अपनी पुरानी आईडी को बदलना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको आधार कार्ड में ई-मेल आईडी अपडेट करने का पूरा स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताने जा रहे हैं, ताकि आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़ें: 28 फरवरी तक करा लें राशन कार्ड से जुड़ा ये जरूरी काम, नहीं तो रुक सकता है मुफ्त का राशन

ई-मेल आईडी अपडेट करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

स्टेप 1: सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र का पता लगाएं. इसके लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध 'Locate Enrolment Center' फीचर का उपयोग कर सकते हैं. इससे आप अपने आसपास के केंद्र की जानकारी आसानी से प्राप्त कर लेंगे. 

स्टेप 2: भीड़ से बचने और जल्दी काम कराने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर लें.

स्टेप 3: अपॉइंटमेंट की तारीख वाले दिन निर्धारित समय पर आधार सेवा केंद्र पहुंचें. यहां आपको सिर्फ अपना आधार कार्ड लेकर जाना होता है. 

स्टेप 4: केंद्र पर अधिकारी को बताएं कि आप अपना ईमेल पता अपडेट करना या नया ईमेल जोड़ना चाहते हैं. इसके बाद अपना नया ईमेल आईडी ध्यानपूर्वक सिस्टम में दर्ज करवाएं, ताकि किसी तरह की गलती न हो.

Latest and Breaking News on NDTV


स्टेप 5: पहचान की पुष्टि के लिए आपको बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराना होगा. इसमें फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन शामिल होता है.

स्टेप 6: इसके बाद आपको ₹50 का शुल्क देना होगा. भुगतान के बाद आपको अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) वाली स्लिप मिलेगी, जिसकी मदद से आप अपने आधार अपडेट की स्थिति आसानी से ट्रैक कर सकते हैं

स्टेटस कैसे करें चेक?

आप UIDAI की वेबसाइट पर जाकर 'Check Update Status' सेक्शन में अपना URN नंबर डालकर आधार अपडेट की स्थिति आसानी से ट्रैक कर सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com