विज्ञापन

6 महीने से नहीं लिया अनाज तो राशन कार्ड बंद होगा, यूपी-दिल्ली समेत डेढ़ करोड़ PDS कार्ड ब्लॉक, तुरंत उठाएं ये कदम

अगर आप भी राशन कार्डधारक हैं और पिछले 6 महीनों से कोटा नहीं उठाया है, तो आपकी मुफ्त राशन सुविधा बंद हो सकती है. जानिए ईकेवाईसी कराने की पूरी प्रक्रिया और जानकारों की राय.

6 महीने से नहीं लिया अनाज तो राशन कार्ड बंद होगा, यूपी-दिल्ली समेत डेढ़ करोड़ PDS कार्ड ब्लॉक, तुरंत उठाएं ये कदम
1.58 करोड़ कार्डधारकों का राशन हो सकता है बंद.
NDTV

Ration Card eKYC Last Date: केंद्र सरकार पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (PDS) के डेटाबेस को साफ करने के लिए 1.58 करोड़ से ज्यादा इनएक्टिव राशन कार्डों को अस्थायी रूप से ब्लॉक करने जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत जिन राशन कार्डों से पिछले 6 महीने यानी अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान अनाज का उठाव नहीं हुआ है, ऐसे कार्डधारकों का राशन अक्टूबर 2026 से अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा. हालांकि, सरकार ने eKYC और फील्ड वेरिफिकेशन के लिए 3 महीने की मोहलत दी है.

इस वक्त देशभर में लगभग 80 करोड़ गरीब और मध्यमवर्गीय राशन कार्ड धारकों को केंद्र सरकार मुफ्त और सब्सिडी वाला राशन उपलब्ध करा रही है. ऐसे में सरकार के इस फैसले लोगों की बेचैनी बढ़ सकती है. ऐसे में जिन लोगों ने अपना ई-केवाईसी नहीं करवाया है, उन्हें जल्द से जल्द अपना वेरिफिकेशन करा लेना चाहिए, ताकि बिना किसी रुकावट के राशन की सप्लाई होती रहे.

eKYC से दोबारा चालू होगा राशन कार्ड

खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के एक वरिष्ठ अफसर के मुताबिक पीडीएस डेटाबेस से बंद पड़े राशन कार्डधारकों के नाम तुरंत पूरी तरह नहीं हटाए जाएंगे. उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर से सिर्फ ऐसे राशन कार्डों को कुछ समय के लिए ब्लॉक कर दिया जाएगा. इसके बाद इन कार्डों को दोबारा चालू कराने के लिए कार्डधारकों को यह साबित करने के लिए 3 महीने का समय दिया जाएगा कि वे वास्तविक और पात्र लाभार्थी हैं. इस दौरान अगर कार्डधारक अपने राशन कार्ड का ई-केवाईसी (eKYC) और फील्ड वेरिफिकेशन पूरा करा लेते हैं, तो उनका राशन कार्ड तुरंत दोबारा चालू कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- पेंडिंग ट्रैफिक चालान नजरअंदाज न करें, डीएल-आरसी कैंसिल, गाड़ी की PUC, इंश्योरेंस समेत नहीं कर पाएंगे ये 5 काम

सरकार का तर्क, फर्जीवाड़े पर रोक के लिए जरूरी

दरअसल, संशोधित टारगेटेड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम ऑर्डर के तहत डेटाबेस को अपडेट करना जरूरी है. सरकार का तर्क है कि बाजार में मौजूद डुप्लीकेट, मृत व्यक्तियों के नाम पर चल रहे या अयोग्य लोगों के कार्ड हटाना जरूरी है. फर्जी कार्ड रद्द होने से सरकारी अनाज की बर्बादी रुकेगी और जरूरतमंदों तक शत प्रतिशत राशन पहुंचेगा. इससे पहले भी डिजिटाइजेशन, आधार सीडिंग और ई-केवाईसी के जरिए PDS सिस्टम से लगभग 5.8 करोड़ फर्जी और अयोग्य राशन कार्ड हटाए जा चुके हैं.

यह भी पढ़ें- एक अक्टूबर से LPG सिलेंडर की सब्सिडी, मुफ्त बस यात्रा से लेकर पेट्रोल लेने का नियम भी बदलेगा, क्या होगा असर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com