आजकल के डिजिटल दौर में काफी सारी चीजें पहले से ज्यादा आसान हो गया है. वहीं, दूसरी तरफ साइबर अपराधी के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इन दिनों स्कैमर्स AI का गलत इस्तेमाल करके भी लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं. AI तकनीक के बढ़ते दुरुपयोग के बीच डीपफेक वीडियो और वॉयस क्लोनिंग के जरिए ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इस गंभीर खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश साइबर पुलिस ने आम नागरिकों के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है. साइबर पुलिस ने कुछ ऐसे आसान लेकिन बेहद जरूरी टिप्स बताए हैं, जिनकी मदद से आप सली और नकली यानी डीपफेक में अंतर पहचान सकते हैं. साथ ही इससे डिजिटल जालसाजी से भी बच सकते हैं.
"In the age of AI, seeing is no longer believing—always verify the source."
— Cyber Police UP (@cyberpolice_up) June 17, 2026
"Pause, verify, and protect yourself. Deepfake scams thrive on panic and haste."
National Cyber Crime Helpline Number:
👉 1930 (24×7)
🌐 Online Complaint Portal:
👉 https://t.co/OBip6cdm4Y pic.twitter.com/U2NuE4uhOP
सेफ रहने के लिए जरूरी टिप्स
- भरोसा करने से पहले वेरिफाई करे
अगर आपके पास ऐसा किसी का वीडियो या ऑडियो आया है, जिसको आप जानते हैं, तो भरोसा करने से पहले वेरिफाई जरूर करें.
- वेरिफिकेशन के लिए दूसरा तरीका अपनाएं
अगर कोई पैसों, OTP, पासवर्ड या कोई निजी जानकारी मांगे, तो फोन कॉल या आमने-सामने बात करके जरूर जांच लें.
- इन चीजों को पहचानें
चेहरे के अजीब मूवमेंट, लिप सिंक नहीं मिलना, रोबोट जैसी आवाज, या अलग तरह की ब्लिंक दिखे तो सावधान हो जाएं.
- जल्दबाजी वाले मैसेज से सावधान रहें
साइबर ठग लोग घबराहट पैदा कर आपको जल्दी फैसला लेने पर मजबूर करते हैं. ऐसे में थोड़ा रुकें और तुरंत पहले वेरिफाई करें.
- अपना पर्सनल कंटेंट सुरक्षित रखें
सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा हाई क्वालिटी फोटो, वीडियो और आवाज की रिकॉर्डिंग शेयर करने से बचें.
- प्राइवेसी सेटिंग्स ऑन रखें
अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल की सेटिंग्स ऐसी रखें कि आपकी जानकारी हर किसी को न दिखे.
- अपडेटेड रहें
नई-नई AI स्कैम के बारे में जानकारी लेते रहें और परिवार व दोस्तों को भी जागरूक करें.
- किसी भी तरह का शक होने पर तुरंत रिपोर्ट करें
अगर कोई डीपफेक या फर्जी कंटेंट दिखे, तो तुरंत प्लेटफॉर्म और साइबर क्राइम विभाग को रिपोर्ट करें.
यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा के लिए तय हो गया ऑटो-बस का किराया, जानिए कहां से कहां तक कितने में होगा सफर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं