विज्ञापन

UPPCL Smart Meter Update: ऐसे चेक करें आपका प्रीपेड मीटर पोस्टपेड हुआ या नहीं, जानिए ऐप से रिचार्ज करने की प्रोसेस

UPPCL Smart Meter Update: उत्तर प्रदेश में प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर अब पोस्टपेड मोड में बदले जा रहे हैं. उपभोक्ता UPPCL Consumer App के जरिए आसानी से चेक कर सकते हैं कि उनका मीटर पोस्टपेड हुआ या नहीं. इसी ऐप से बिजली बिल देखना, भुगतान करना और अकाउंट डिटेल मैनेज करना भी बेहद आसान हो गया है.

UPPCL Smart Meter Update: ऐसे चेक करें आपका प्रीपेड मीटर पोस्टपेड हुआ या नहीं, जानिए ऐप से रिचार्ज करने की प्रोसेस
मीटर की स्थिति जानने के लिए UPPCL Consumer App सबसे आसान तरीका है.

UPPCL Smart Meter Update: उत्तर प्रदेश में स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है. राज्य के कई जिलों में लगाए गए प्रीपेड स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड मोड में बदले जा रहे हैं. लंबे समय से कंज्यूमर प्रीपेड मीटर में गलत बिलिंग, बैलेंस जल्दी खत्म होने और तकनीकी दिक्कतों की शिकायत कर रहे थे. इसके अलावा कई जगहों पर उपभोक्ताओं ने विरोध भी किया. इन्हीं शिकायतों को देखते हुए यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने मई 2026 तक सभी स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड मोड में चलाने का फैसला लिया है. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि उनका मीटर पोस्टपेड हुआ या नहीं और अब UPPCL ऐप की जरूरत रहेगी या नहीं.

क्या होता है पोस्टपेड बिजली मीटर?

पोस्टपेड बिजली मीटर में कंज्यूमर पहले बिजली इस्तेमाल करता है और बाद में बिल का भुगतान करता है. हर महीने बिजली खपत के हिसाब से बिल जनरेट होता है, जिसे तय तारीख तक जमा करना जरूरी होता है. समय पर भुगतान नहीं करने पर लेट फीस लग सकती है या बिजली सप्लाई भी काटी जा सकती है. जबकि प्रीपेड मीटर में पहले रिचार्ज कराना पड़ता है. जितना बैलेंस होता है. उसी के हिसाब से बिजली इस्तेमाल की जा सकती है.

होटल के कमरे में घुसते ही भूलकर भी न करें ये गलती, हिडन कैमरे से लेकर चोरी तक से बचा सकते हैं ये 7 सेफ्टी चेक

ऐप से ऐसे चेक करें मीटर पोस्टपेड हुआ या नहीं

मीटर की स्थिति जानने के लिए UPPCL Consumer App सबसे आसान तरीका है. इससे ताजा स्थिति जानने के लिए आप ये स्टेप फॉलो कर सकते हैं.

स्टेप 1: ऐप डाउनलोड करें

अगर आपके फोन में ऐप नहीं है, तो Google Play Store या Apple App Store से UPPCL Consumer App डाउनलोड करें.

स्टेप 2: लॉगिन करें

अपने Account ID और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें. पहले से अकाउंट बना है तो आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें.

स्टेप 3: अकाउंट डिटेल देखें

अब ‘My Account' या ‘Account Summary' ऑप्शन पर क्लिक करें.

• अगर आपका मीटर पोस्टपेड में बदल चुका है, तो वहां ‘Billing Mode: Postpaid' लिखा दिखाई देगा.
• साथ ही पिछले महीने का बिजली बिल भी दिखेगा.
• अगर मीटर अभी भी प्रीपेड मोड में है. तो स्क्रीन पर Current Balance या Recharge का ऑप्शन दिखाई देगा.

UPPCL ऐप से ऐसे जमा करें बिजली बिल

पोस्टपेड मीटर होने के बाद भी UPPCL ऐप काफी काम की रहेगी. इसी ऐप के जरिए बिजली बिल भी जमा किया जा सकता है.

स्टेप 1 : सबसे पहले UPPCL Consumer App खोलें.
स्टेप 2 : मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
स्टेप 3 : होम स्क्रीन पर ‘Pay Bill' ऑप्शन चुनें.
स्टेप 4 :अपना Consumer Number या Account Number दर्ज करें.
स्टेप 5 : स्क्रीन पर बकाया बिल दिखाई देगा.
स्टेप 6 : अब ‘Pay Now' पर क्लिक करें और पेमेंट का तरीका चुनें.
स्टेप 7 : भुगतान पूरा होने के बाद ‘Payment Successful' का मैसेज दिखाई देगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com