देशभर में कोरोना की मार झेलने के बाद अब लोग अपनी सेहत को लेकर सतर्क हो गए हैं. सरकार भी देश में हेल्थ इंफ्रा को लेकर अलर्ट हो गई है. देश में एक होलिस्टिक हेल्थ सिस्टम लाने का लक्ष्य रखा जा रहा है. इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में डिजिटल हेल्थ ID कार्ड (Digital Health ID Card) जारी करने की घोषणा की थी. लोगों को उनकी डिजिटल हेल्थ आईडी देने के लिए भारत डिजिटल मिशन की शुरुआत की गई है. इस मिशन की शुरुआत के बाद अब आपको अपने हेल्थ का रिकॉर्ड रखने के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
जैसा कि नाम से ही समझ आ रहा है कि ये आपके स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ एक डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड है, जो बिल्कुल आधार कार्ड जैसा यूनीक होगा. इस कार्ड के जरिए लोग अपना हेल्थ रिकॉर्ड मेंटेन कर पाएंगे. इसमें उनकी हेल्थ से जुड़ी सभी निजी जानकारियां शामिल होंगी. इस कार्ड में आप अपने सभी पुराने हेल्थ रिकॉर्ड को मेंटेन कर पाएंगे. इसे बनवाने के लिए यूजर अपने आधार कार्ड या फिर मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड में आपकी लोकेशन, फैमिली, रिलेशनशिप और संपर्क समेत कई तरह की जानकारी उपलब्ध होगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
- - ये भी पढ़ें - -
* UPI जैसे हेल्थ ऐप होंगे भारत का अगला बड़ा कदम, फाइल लेकर अस्पताल जानें की नहीं पड़ेगी जरूरत
* Ayushman Bharat Digital Mission : बनेगी Aadhaar के तर्ज पर हेल्थ ID, मिलेंगे कई फायदे; जानें क्या है ये योजना
- हेल्थ आईडी कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले आप नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन की ऑफिशियल साइट ndhm.gov.in पर विज़िट करें.
- वेबसाइट पर आपको Create Health ID नाम से एक ऑप्शन दिखाई देगा.
- जैसे ही आप इस ऑप्शन पर आप क्लिक करेंगे आपके डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड बनने का प्रोसेस शुरू हो जाएगा.
- इसके बाद आपसे आप के आधार कार्ड की डिटेल मांगी जाएगी.
- इसके बाद आपको अपना आधार नंबर एंटर करना होगा और उसके बाद आपको ओटीपी कोड डालकर वेरीफाई करना होगा.
- अगर आपके पास आधार कार्ड उस वक़्त उपलब्ध नहीं है तो आप बिना आधार कार्ड के भी अपना हेल्थ आईडी कार्ड बनवा सकते हैं.
- इसके लिए अपना मोबाइल नंबर देने के बाद मोबाइल पर आए हुए ओटीपी को एंटर कर वेरीफाई करना होगा.
- प्रोफाइल के लिए अपनी एक फोटो, डेट ऑफ बर्थ, एड्रेस समेत कुछ और इंफॉर्मेशन देनी होगी.
- अब आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जाएगा जिसमें मांगी हुई इंफॉर्मेशन भरनी होगी.
- पूरी इंफॉर्मेशन भरने के बाद आपके सामने एक हेल्थ आईडी कार्ड जनरेट हो जाएगा.
- हेल्थ आईडी कार्ड में आप की फोटो, आपकी पूरी इंफॉर्मेशन और एक क्यूआर कोड होगा.
डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड का सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये कार्ड अब आपकी पूरी हेल्थ का रिकॉर्ड मेंटेन करेगा. इस कार्ड के बन जाने के बाद आपको अपनी पुरानी रिपोर्ट्स और प्रिस्क्रिप्शंस कैरी नहीं करना पड़ेगा. इसके अलावा अगर आपकी कोई हेल्थ रिपोर्ट या फिर प्रिसक्रिप्शन गुम गया है, तो उसके लिए भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि आपके हेल्थ आईडी कार्ड में पूरी जानकारी मौजूद रहेगी. देश के किसी भी कोने में इलाज करवाने पर सिर्फ आपके आईडी नंबर से डॉक्टर आपका पूरा पुराना रिकॉर्ड देख सकेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं