Holi 2026: होली का त्योहार नजदीक है. ऐसे में हर साल की तरह इस बार भी लोग बड़े शहरों से अपने घर जाने की तैयारी कर रहे हैं. इसके चलते दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों से फ्लाइट की मांग अचानक बढ़ जाती है. ऐसे में टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है और किराए भी काफी बढ़ जाते हैं. अब, अगर आप भी होली के मौके पर घर जाना चाहते हैं और आपको अभी तक टिकट नहीं मिला है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. कुछ आसान और समझदारी भरे तरीकों से आप अब भी सस्ती और कन्फर्म टिकट बुक कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे-
होली पर घर जाने के लिए कैसे मिलेगी कन्फर्म टिकट?
नंबर 1- पास के एयरपोर्ट को ऑप्शन में रखेंअगर आपकी सीधी फ्लाइट महंगी है या फुल हो चुकी है, तो आसपास के एयरपोर्ट चेक करें. जैसे अगर दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट महंगी है, तो दिल्ली से पुणे की फ्लाइट देखें. इस तरीके से कई बार किराया 30 से 40 प्रतिशत तक सस्ता पड़ जाता है. पुणे तक पहुंचकर फिर वहां से आप कैब या ट्रेन लेकर अपने शहर जा सकते हैं.
नंबर 2- तारीख और समय का रखें ध्यानवीकेंड और त्योहार से ठीक पहले की तारीखों पर किराया सबसे ज्यादा होता है. कोशिश करें कि मिड-वीक जैसे मंगलवार या बुधवार को ट्रेवल करें. इसके अलावा सुबह या देर रात की टिकट बुक करें. आमतौर पर सुबह 5 से 7 बजे की फ्लाइट या देर रात की फ्लाइट सस्ती मिल जाती है.
नंबर 3- कनेक्टिंग फ्लाइट चुनेंडायरेक्ट फ्लाइट सबसे पहले भरती हैं और उनका किराया भी जल्दी बढ़ता है. ऐसे में कनेक्टिंग फ्लाइट एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें समय थोड़ा ज्यादा लगता है, लेकिन किराया कम होता है और सीट मिलने के चांस भी बढ़ जाते हैं.
नंबर 4- नई फ्लाइट्स पर नजर रखेंत्योहार के समय एयरलाइंस अतिरिक्त फ्लाइट्स जोड़ती हैं. इसलिए नियमित रूप से वेबसाइट चेक करें या फेयर अलर्ट सेट कर लें. कई बार आखिरी समय में नई सीटें खुलती हैं.
नंबर 5- वेटलिस्ट या स्टैंडबाय ऑप्शनकई लोग यात्रा से 24 घंटे पहले टिकट कैंसिल कर देते हैं. ऐसे में वेटलिस्ट या स्टैंडबाय का ऑप्शन भी फायदेमंद हो सकता है.
नंबर 6- होली के दिन करें यात्राइन सब से अलग ज्यादातर लोग त्योहार से पहले यात्रा करते हैं. ऐसे में अगर संभव हो तो होली के दिन सफर करें. उस दिन सीट मिलने की संभावना ज्यादा रहती है और किराया भी कम हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं