विज्ञापन

गुरुग्राम से नोएडा का सफर होगा आसान, नमो भारत ट्रेन का प्लान तैयार, जानिए रूट और कहां-कहां होंगे स्टेशन

गुरुग्राम से नोएडा का सफर आसान होगा. नमो भारत ट्रेन का प्रोजेक्ट करीब 63 किलोमीटर लंबा है, जिसमें 50 किमी हरियाणा और 13 किमी उत्तर प्रदेश में होगा. इसमें कुल स्टेशन 22 स्टेशन होंगे, जिसमें 7 नमो भारत ट्रेन के लिए और 15 मेट्रो के लिए तैयार किए जाएंगे.

गुरुग्राम से नोएडा का सफर होगा आसान, नमो भारत ट्रेन का प्लान तैयार, जानिए रूट और कहां-कहां होंगे स्टेशन
गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा नमो भारत ट्रेन और मेट्रो
file photo

गुरुग्राम से नोएडा सफर करने वाले के लिए अच्छी खबर है. आने वाले दिनों में गुरुग्राम से नोएडा आना जाना आसान हो जाएगा. गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा तक अगले कुछ वर्षों में एक ही ट्रैक पर नमो भारत ट्रेन और मेट्रो एक साथ दौड़ती दिखाई दे सकती हैं. NCRTC ने इसको लेकर प्लान भी तैयार कर लिया है. इसके लिए प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार हो गई है. इस प्रोजेक्ट को मंजूरी के लिए हरियाणा सरकार को भेज दिया गया है.

क्या है प्रोजेक्ट?

नमो भारत ट्रेन का प्रोजेक्ट करीब 63 किलोमीटर लंबा है, जिसमें 50 किमी हरियाणा और 13 किमी उत्तर प्रदेश में होगा. इसमें कुल स्टेशन 22 स्टेशन होंगे, जिसमें 7 नमो भारत ट्रेन के लिए और 15 मेट्रो के लिए तैयार किए जाएंगे. इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 19,390 करोड़ खर्च होने का अनुमान है. इस प्रोजेक्ट के बनने के बाद गुरुग्राम और नोएडा के बीच यात्रा का समय घटकर मात्र 40 मिनट रह जाएगा. इसमें इफको चौक (गुरुग्राम) से एक बड़ा इंटरचेंज स्टेशन बनेगा.

गुरुग्राम और फरीदाबाद में नमो भारत के पांच स्टेशन होंगे

गुरुग्राम में सेक्टर-61 और सेक्टर-58 चौक, ग्वाल पहाड़ी में दो स्टेशन बनेंगे. फरीदाबाद में सैनिक कॉलोनी, बाटा चौक और सेक्टर-87-88 चौक पर तीन स्टेशन बनेंगे. इसके अलावा नोएडा में सेक्टर-142 और सेक्टर-168 चौक व ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर में दो स्टेशन तैयार किए जाएंगे. ऐसे ही नमो भारत ट्रैक पर गुरुग्राम में 5 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे और फरीदाबाद में सात मेट्रो स्टेशन बनाने की योजना है.

नमो भारत ट्रैक पर मेट्रो स्टेशन

  • गुरुग्राम- सेक्टर 29, मिलेनियम सिटी सेंटर, सेक्टर 52/52A, वजीराबाद और सेक्टर 57.
  • फरीदाबाद- NIT-3, NIT-1, सेक्टर 12-15 क्रॉसिंग, सेक्टर 80, सेक्टर 81-82 क्रॉसिंग, सेक्टर 85-86 क्रॉसिंग और बादशाहपुर.
  • नोएडा- सेक्टर 135 और सेक्टर 141

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीएमडीए, एचएसवीपी, गुरुग्राम नगर निगम के अलावा फरीदाबाद के विभागों से इस डीपीआर पर आपत्ति और सुझाव लिए जाएंगे. इसके बाद इसको मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा. ताकि, जल्द इसपर काम शुरू किया जा सके. एनसीआरटीसी की गुरुग्राम से ग्रेटर नोएडा तक प्रस्तावित नमो भारत और मेट्रो परियोजना, दिल्ली के सराय काले खां से बावल तक प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन मार्ग से इफको चौक पर मिलेगी. इफ्को चौक पर इंटरचेंज स्टेशन का निर्माण होगा. इससे रेवाड़ी, धारूहेड़ा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा तक आवागमन आसान होगा.

यह भी पढ़ें:- जुलाई में निकलेगा ATM से PF का पैसा, जानिए PF Withdrawal के नए नियम और प्रोसेस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Namo Bharat In Gurugram, Namo Bharat Train
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com