Ask Maps: कहीं जाने के लिए आज के समय में अधिकतर लोग Google Maps का इस्तेमाल करते हैं. Google Maps न केवल आपको आपकी मंजिल तक पहुंचने का रास्ता बताता है, बल्कि कई अन्य जरूरी जानकारी भी देता है. जैसे- कौन सा रास्ता सबसे छोटा है, आप कितनी देर में अपनी डेस्टिनेशन तक पहुंच जाएंगे या आपको कहां-कहां जाम मिल सकता है. अब, ये बात तो अधिकतर लोग जानते हैं, लेकिन अब डिजिटल मैपिंग और नेविगेशन को स्मार्ट बनाने के लिए Google ने अपने Maps ऐप में एक नया फीचर शामिल किया है. बता दें कि गूगल मैप्स में 'Ask Maps' फीचर को भारत के सभी यूजर्स के लिए आधिकारिक तौर पर रोलआउट कर दिया है. आइए जानते हैं इस नए फीचर की खासियत, साथ ही जानेंगे आप इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- New Labour Code: 1 अप्रैल से बदलेंगे नौकरी के नियम, सैलरी, PF और काम के घंटों पर पड़ेगा असर, जानें डीटेल
क्या है Ask Maps फीचर?
Ask Maps एक चैट-बेस्ड सर्च सिस्टम है, जिसमें आप टेक्स्ट या वॉयस के जरिए सवाल पूछ सकते हैं. यह फीचर आपकी लोकेशन, समय और पसंद को ध्यान में रखते हुए जवाब देता है. इसमें लाखों जगहों का डेटा, यूजर रिव्यू और रियल-टाइम जानकारी शामिल होती है, जिससे आपको सही और काम की जानकारी जल्दी मिलती है.
कैसे करें इस्तेमाल?When finding a spot to eat, Ask Maps can combine multiple constraints to help you book a reservation instantly. pic.twitter.com/bByNxHw7cR
— Google Maps (@googlemaps) March 30, 2026
इस फीचर का उपयोग करना बहुत आसान है. इसके लिए-
- सबसे पहले अपने फोन में Google Maps ऐप को अपडेट करें.
- इसके बाद ऐप खोलें और 'Ask' ऑप्शन पर टैप करें.
- अब आपके सामने एक चैट स्क्रीन खुलेगी, जहां आप अपना सवाल लिख सकते हैं या बोल सकते हैं.
- जैसे ही आप सवाल पूछेंगे, ऐप तुरंत आपके लिए सुझाव दिखाएगा.
- जरूरत पड़ने पर आप आगे और सवाल पूछकर रिजल्ट को बेहतर बना सकते हैं.
इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब आपको 'Best Restaurant Near Me' या 'Salon Near Me' जैसे कीवर्ड टाइप करने की जरूरत नहीं होगी. आप सीधे पूछ सकते हैं- 'मेरे रास्ते में अच्छा खाना कहां मिलेगा?' या 'यहां का सबसे अच्छा रिव्यू वाला सैलून कौन सा है?' और ऐप आपको उसी हिसाब से जवाब देगा. आप इन सवालों को और थोड़ा कस्टमाइज्ड कर सकते हैं. जैसे- 'मेरे रास्ते में कोई ऐसा कैफे बताओ जहां का खाना अच्छा हो, भीड़ ज्यादा न हो, साथ ही कैफे के बाहर वॉक करने की भी सुविधा हो.' यानी इस नए फीचर से आप उसी तरह बात कर पाएंगे, जैसे आप अपने दोस्तों से करते हैं और आपको सटीक जवाब मिल जाएंगे.
Ask Maps is now available to everyone in the U.S. and India.
— Google Maps (@googlemaps) March 30, 2026
Here are six prompts to get you started. 🧵
इतना ही नहीं, Ask Maps की मदद से आप आसानी से अपनी कोई ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं. यह आपको रीयल-टाइम डेटा का इस्तेमाल करके अलग-अलग रास्तों की तुलना, ट्रैफिक की स्थिति और रास्ते में मिलने वाले अच्छे ऑप्शन की जानकारी को देता ही है, साथ ही आपकी पिछली सर्च और पसंद के आधार पर सुझाव देता है. यानी अगर आपको खास तरह का खाना या जगह पसंद है, तो यह उसी हिसाब से ऑप्शन दिखाता है. इससे आपको बार-बार फिल्टर लगाने की जरूरत खत्म हो जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं