Vande Bharat Train: वंदे भारत एक्सप्रेस और वंदे भारत स्लीपर के बाद एक और वंदे भारत ट्रेन चलने वाली है.अब सुपरफास्ट स्पीड से सामान एक से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए भी वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी और इसका नया मॉडल तैयार हो चुका है. पहली वंदे भारत कार्गो ट्रेन यानी मालगाड़ी का ट्रायल इसी हफ्ते होना है. जानकारी के मुताबिक, ये ट्रेन 264 टन तक सामान 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पहुंचाएगी.माना जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर से मुंबई जैसे बिजी रूट पर इसकी शुरुआत हो सकती है.
वंदे भारत फ्रेट ट्रेन की खूबियां
- अधिकतम गति: 160 किमी/घंटा
- भार वहन क्षमता: 264 टन
- कोच: 16 डिब्बों वाली रैक
- पावर: 50% (ईएमयू कॉन्फिगरेशन)
- दरवाजा: 1800 मिमी स्वचालित प्लग डोर
- माल ढुलाई: पैलेटाइज्ड कंटेनर, जिसमें तापमान नियंत्रित (रीफर) इकाइयां शामिल हैं
- निर्माता: आईसीएफ चेन्नई
- ट्रायल: आरडीएसओ लखनऊ
वंदे भारत से सुपरफास्ट स्पीड से माल ढुलाई
भारतीय रेलवे वंदे भारत फ्रेट ट्रेन लांच करने के लिए माल ढुलाई से जुड़े सिस्टम का आधुनिकीकरण कर रहा है. चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में इसका पहले प्रोटोटाइप लांच होना है. रेलवे की अनुसंधान शाखा RDSO इसको सुरक्षा और अन्य पैमानों पर परखेगी.फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रेलवे वंदे भारत मालगाड़ी लांच करके सामानों की आवाजाही में तेजी लाना चाहता है, ताकि कम लागत में आसानी से एक बाजार से दूसरे बाजार माल पहुंचाया जा सके. इससे कम समय में खराब होने वाले सामान की बर्बादी से भी बचा जा सकेगा.
वंदे भारत ट्रेन का प्रोटोटाइप
वंदे भारत ट्रेन का प्रोटोटाइप इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) ने तैयार किया है. वंदे भारत फ्रेट ट्रेन चलाए जाने से पहले इसके मॉडल की गति, इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम, लोडिंग क्षमता आदि का मूल्यांकन किया जाएगा. ट्रांयल में तेज रफ्तार वाली इस वंदे भारत ट्रेन की सुरक्षा और क्षमता का भी मूल्यांकन किया जाएगा.
ये भी पढ़ें - वंदे भारत के पायलट के आगे हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाईं महिलाएं, रुक गई ट्रेन! सोशल मीडिया पर छिड़ी नियमों की बहस
वंदे भारत ट्रेन रेलवे का नया ब्रांड
वंदे भारत ट्रेन भारतीय रेलवे का नया ब्रांड बनकर उभरा है. देश भर में 164 रूट पर वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, जो हाईस्पीड कनेक्टिविटी के साथ सिक्योरिटी और लग्जरी सुविधाएं भी यात्रियों को दे रही हैं. भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच शुरू हुई है. यह ट्रेन लगभग 610 किलोमीटर की दूरी तय करती है.160 किमी/घंटे की रफ्तार से वंदे भारत सामान्य एक्सप्रेस ट्रेनों के मुकाबले यह यात्रा के समय को 2 से 3 घंटे कम कर देती है.दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-श्रीनगर की भी चर्चा है. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 'कवच' सुरक्षा प्रणाली, सेंसरलाइटिंग, शोर कम करने वाली तकनीक और रेल यात्रियों को आराम देने वाली एर्गोनोमिक कुशनिंग दी गई है.इसमें फर्स्ट क्लास AC, सेकंड AC और थर्ड AC के कोच हैं.
ये भी पढ़ें - नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जिसमें में मिलेगा खास अनुभव, ट्रेन के खाने से लेकर साफ-सफाई तक, जानिए कैसी है सुविधा
वंदे भारत एक्सप्रेस और फिर वंदे भारत स्लीपर
देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस 15 फरवरी 2019 को नई दिल्ली-कानपुर-प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर लांच की गई थी. रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस का दूसरा संस्करण वंदे भारत सितंबर 2022 में जारी किया था.जो वजन में कमी के साथ ज्यादा स्पीड और कम ईंधन की खपत करती है. भारतीय रेलवे ने वंदे भारत ट्रेनसेट का स्लीपर संस्करण वंदे भारत 2.0 फरवरी में जारी किया था.इसमें ऑनबोर्ड वाई-फाई और चार्जिंग पोर्ट उपलब्ध कराए गए हैं. अब वंदे भारत के कार्गो वेरिएंट की शुरुआत हो रही है. इससे ट्रांसपोर्टेशन के क्षेत्र में क्रांति आएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं