- पीएम नरेंद्र मोदी ने असम के डिब्रगढ़ में स्थित चाय बगान का दौरा कर वहां काम कर रही महिलाओं से बातचीत की
- पीएम मोदी ने चाय बगान की तस्वीरें अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की हैं
- उन्होंने कहा कि चाय असम की आत्मा है और वहां की चाय ने पूरे विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह-सुबह असम के डिब्रूगढ़ पहुंच गए. वहां चाय बागान में मौजूद महिलाओं से मुलाकात की. पीएम ने इसके अलावा उनके अनुरोध पर एक सेल्फी भी खिंचाई. पीएम मोदी ने चाय बगान की तस्वीरें अपने एक्स हैंडल पर शेयर की हैं.
पीएम मोदी ने शेयर की तस्वीरें
प्रधानमंत्री मोदी ने डिब्रूगढ़ के चाय बगान की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि चाय असम की आत्मा है. यहां की चाय ने पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है.आज सुबह डिब्रूगढ़ में, मैं एक चाय के बगान में गया और वहां काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की.यह मेरे लिए एक बहुत ही यादगार अनुभव था.
पीएम मोदी ने आगे लिखा कि चाय की पत्तियां तोड़ने के बाद महिलाएं अपने संस्कृति के बारे में मुझसे बातें करती रहीं और फिर एक सेल्फी भी ली.हम सभी चाय बागान परिवारों के प्रयासों पर बहुत गर्व करते हैं.उनकी मेहनत और लगन ने असम की प्रतिष्ठा को और बढ़ाया है.
We are very proud of the efforts of each and every tea garden family. Their hardwork and perseverance have enhanced Assam's pride.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 1, 2026
Here are some more glimpses from a tea garden in Dibrugarh. pic.twitter.com/L7je3s8JnO
Tea is the soul of Assam! The tea from here has made its way across the world.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 1, 2026
This morning in Dibrugarh, I went to a tea garden and interacted with women working here. It was a very memorable experience. pic.twitter.com/2VZufAAZ0h
असम में कब हैं चुनाव?
ध्यान हो कि असम में इसी 9 अप्रैल को चुनाव हैं. नतीजे 4 मई को घोषित होंगे. सत्ता में बीजेपी की सरकार है. सीएम हिमंता विस्वा सरमा के पास अपने दम पर पार्टी को दोबारा सत्ता में लाने की चुनौती है तो वहीं कांग्रेस भी उसे सीधी टक्कर देती नजर आ रही है. इस बीच पीएम मोदी का चाय बागान जाकर तस्वीरें खिंचाने का मतलब साफ है कि बीजेपी यह बताना चाहती है कि वहां के चाय बागानों में काम करने वाले लोगों के साथ पार्टी पूरी मजबूती से खड़ी है.
यह भी पढ़ें- 12 साल में मोदी सरकार की वो बड़ी उपलब्धियां जिनका वादा कर सत्ता में आई बीजेपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं