Delhi News: पूर्वी दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है. दिल्ली मेट्रो फेज V(B) के तहत शास्त्री पार्क से मयूर विहार फेज-3 तक नया मेट्रो कॉरिडोर बनाया जाएगा. इस नई लाइन के शुरू होने के बाद लाखों लोगों का रोज का सफर आसान और तेज हो जाएगा. खासकर छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) पहले ही इस प्रोजेक्ट की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर कर चुकी हैं. उन्होंने बताया था कि यह नया कॉरिडोर पूर्वी दिल्ली की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा और लोगों का यात्रा समय कम करेगा.
कितना लंबा होगा नया कॉरिडोर?
यह नया मेट्रो कॉरिडोर करीब 13.2 किलोमीटर लंबा होगा. इस रूट पर कुल 8 स्टेशन बनाए जाएंगे. इनमें से 3 स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे, जबकि 5 स्टेशन एलिवेटेड यानी ऊंचाई पर बनाए जाएंगे.
यह लाइन शास्त्री पार्क से शुरू होकर निर्माण विहार और त्रिलोकपुरी जैसे बड़े इलाकों से गुजरते हुए मयूर विहार फेज-3 तक पहुंचेगी. इस रूट से कई भीड़भाड़ वाले इलाकों को सीधा मेट्रो कनेक्शन मिलेगा.
किन इलाकों को होगा फायदा?इस नए मेट्रो रूट से मयूर विहार फेज-3, न्यू कोंडली, पटपड़गंज, गीता कॉलोनी, गांधी नगर मार्केट और कैलाश नगर जैसे इलाकों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. अभी इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम झेलना पड़ता है और लंबा सफर करना पड़ता है. लेकिन मेट्रो आने के बाद यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा.
इंटरचेंज की भी मिलेगी सुविधा🚇 Metro Phase V(B) के तहत शास्त्री पार्क से मयूर विहार फेज़-III तक नया कॉरिडोर आ रहा है, ताकि पूर्वी दिल्ली के परिवारों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और रोज़ सफर करने वाले लाखों यात्रियों का समय बचे और सफर आसान बने।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) May 7, 2026
अब दिल्ली और तेज़ चलेगी, कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।#ViksitDelhi pic.twitter.com/CJ5bMeDhjC
इस कॉरिडोर को दिल्ली मेट्रो की दूसरी लाइनों से भी जोड़ा जाएगा.
- शास्त्री पार्क स्टेशन पर रेड लाइन से कनेक्शन मिलेगा.
- निर्माण विहार में ब्लू लाइन से इंटरचेंज होगा.
- त्रिलोकपुरी स्टेशन पर पिंक लाइन से जुड़ाव मिलेगा.
इससे यात्रियों को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में आसानी से सफर करने में मदद मिलेगी.
पहले भी दी गई थी जानकारीमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहले ही बता चुकी हैं कि दिल्ली मेट्रो फेज V(B) के तहत राजधानी में 7 नए कॉरिडोर बनाए जाएंगे. इन्हीं में शास्त्री पार्क से मयूर विहार फेज-3 तक का यह कॉरिडोर भी शामिल है, जिसे पूर्वी दिल्ली के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें- Census 2027: UP में आज से शुरू होगी 'स्व गणना', घर बैठे खुद कैसे भरें जनगणना फॉर्म? जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं