नए वित्त वर्ष की शुरुआत में ही सोना महंगा हो गया है. अगर सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो जान लें कि सोने की कीमतें (Gold Price Today) एक बार फिर नई ऊंचाई पर पहुंच गई हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का अप्रैल वायदा 91,065 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है. वहीं, देश के अलग-अलग शहरों में भी सोने के दाम तेजी (Gold Rate in India) से बढ़े हैं.
पिछले महीने सोना 4,736 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा
मार्च का महीना सोने के लिए बेहद फायदेमंद रहा. पिछले महीने ही सोना 4,736 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ. नए वित्त वर्ष के पहले ही दिन (1 अप्रैल) सोने में जबरदस्त उछाल से निवेशकों और ट्रेडर्स की उम्मीदें और बढ़ गई हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चमका
केवल भारत ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी (Gold Price in Global Market) सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. COMEX पर Gold Futures ने 3,177 डॉलर प्रति आउंस का नया रिकॉर्ड बनाया. फिलहाल, सोने का जून वायदा 3,158 डॉलर प्रति आउंस पर कारोबार कर रहा है.
देश के बड़े शहरों में सोने का रेट (Gold Rate in Metro Cities)
अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो एक नजर डालिए देश के बड़े शहरों में सोने की कीमतों पर:
- दिल्ली: ₹89,020 प्रति 10 ग्राम
- मुंबई: ₹89,170 प्रति 10 ग्राम
- कोलकाता: ₹89,050 प्रति 10 ग्राम
- बैंगलुरु: ₹89,240 प्रति 10 ग्राम
- चेन्नई: ₹89,430 प्रति 10 ग्राम
क्यों महंगा हो रहा सोना?
सोने की कीमतें बढ़ने की मुख्य वजह 2 अप्रैल से लागू होने वाला रेसिप्रोकल टैरिफ है. इसके चलते महंगाई बढ़ने की आशंका है, जिससे ब्याज दरों में कटौती पर भी असर पड़ सकता है. ऐसे माहौल में निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश (Safe-Haven Investment) मानते हैं.
इसके अलावा,वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता (Geopolitical Uncertainty) और मंदी की संभावना भी सोने की मांग को बढ़ा रही है. जब भी शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव या आर्थिक अस्थिरता होती है, सोने की कीमतें आमतौर पर ऊपर जाती हैं.
क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा?
अगर आप निवेश के लिए सोना खरीदने (Gold Investment) का विचार कर रहे हैं, तो यह आपके लॉन्ग-टर्म प्लान पर निर्भर करता है. एक्सपर्ट का मानना है कि अभी भी सोने में और तेजी देखने को मिल सकती है.हालांकि, कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए निवेश से पहले ताजा भाव जरूर चेक करते रहें.
ये भी पढ़ें- Gold Storage Rule: घर में कितना सोना रख सकते हैं? जान लीजिए कानूनी नियम और लिमिट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं