विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर मिल रहा घटिया पेट्रोल-डीजल तो कहां करें शिकायत? इंडियन ऑयल ने बता दिया प्रोसेस

पेट्रोल-डीजल की गुणवत्ता को लेकर लगातार देश में सवाल उठ रहे हैं. तेल कंपनी इंडियन ऑयल ने बताया कि खराब तेल मिलने पर आप कहां शिकायत कर सकते हैं.

पेट्रोल पंप पर मिल रहा घटिया पेट्रोल-डीजल तो कहां करें शिकायत? इंडियन ऑयल ने बता दिया प्रोसेस
खराब तेल मिले तो करें शिकायत

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से Fuel (पेट्रोल-डीजल) की गुणवत्ता को लेकर चल रही खबरों और चिंताओं पर देश की दिग्गज तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (Indian Oil) ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया है. कंपनी ने ग्राहकों को आश्वस्त किया है कि उनके रिटेल आउटलेट्स (पेट्रोल पंपों) पर मिलने वाले ईंधन की शुद्धता और गुणवत्ता उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक है. इंडियन ऑयल ने पेट्रोल-डीजल में मिलावट की आशंका होने पर शिकायत का तरीका भी बताया है. 

इंडियन ऑयल ने सोशल मीडिया पर चल रहे असत्यापित पोस्ट से प्रभावित न होने की अपील करते हुए अपनी सख्त गुणवत्ता जांच प्रणाली का ब्योरा साझा किया है.

एक हफ्ते में 10,000 औचक निरीक्षण और 8,500 क्वालिटी टेस्ट

इंडियन ऑयल ने बताया कि ईंधन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए देश भर में उनकी टीमें हर दिन वैज्ञानिक परीक्षण और नियमित जांच करती हैं. कंपनी ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि केवल पिछले एक सप्ताह के भीतर ही देश भर के रिटेल आउटलेट्स पर करीब 10,000 औचक निरीक्षण (Surprise Inspections) किए गए हैं. स्वतंत्र रूप से गुणवत्ता मानकों की पुष्टि करने के लिए 8,500 से अधिक क्वालिटी टेस्ट किए गए हैं. इसके लिए सैकड़ों विशेष निरीक्षण टीमों को फिल्ड में उतारा गया है.

गड़बड़ी मिलने पर डीलर के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

कंपनी ने साफ तौर पर कहा है कि ईंधन की गुणवत्ता से किसी भी तरह के समझौते को लेकर उनकी 'जीरो-टॉलरेंस' (Zero-Tolerance) नीति है. यदि निरीक्षण के दौरान या ग्राहकों की शिकायतों के माध्यम से मिलावट, संदूषण (Contamination) या निर्धारित मानदंडों के उल्लंघन का कोई भी मामला सामने आता है, तो संबंधित डीलर के खिलाफ लागू दिशानिर्देशों और अनुबंधों के तहत तत्काल व सख्त कार्रवाई की जाएगी.

अफवाहों पर ध्यान न दें सीधे करें शिकायत

इंडियन ऑयल ने अपने करोड़ों उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे सोशल मीडिया पर चल रहे किसी भी असत्यापित या बिना जांचे-परखे पोस्ट के बहकावे में न आएं. कंपनी ने बताया कि अगर किसी भी ग्राहक को ईंधन की गुणवत्ता को लेकर कोई आशंका या शिकायत है, तो वे तुरंत संबंधित रिटेल आउटलेट (पेट्रोल पंप) पर मौजूद अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं या इंडियन ऑयल के आधिकारिक कस्टमर केयर चैनलों के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि हर शिकायत की त्वरित और पारदर्शी तरीके से जांच की जाएगी.

यह भी पढ़ेंः 85 डॉलर पहुंची कच्चे तेल की कीमत, भारत में तेल और LPG की कीमत बढ़ने के आसार, क्या बोले पेट्रोलियम मंत्री

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Diesel, Indian Oil, Fuel Quality Issues, Petrol Quality Test Methods, India Fuel Concerns
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com