आज के समय में आधार कार्ड हर भारतीय की पहचान का सबसे जरूरी दस्तावेज बन चुका है. बैंक अकाउंट खोलने से लेकर मोबाइल सिम लेने, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और पहचान वेरिफिकेशन तक, लगभग हर काम में आधार की जरूरत पड़ती है. आधार आम लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बना दिया है, जिससे कई प्रक्रियाएं आसान और पारदर्शी हुई हैं. ऐसे में अगर आधार कार्ड खो जाए और उसका नंबर भी याद नहीं हो, तो लोगों को फिर से आधार बनवाने के लिए बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है.
हालांकि, UIDAI अपने यूजर्स को ऐसी सुविधा देता है, जिसकी मदद से Aadhaar Number या Enrollment ID आसानी से दोबारा प्राप्त की जा सकती है, लेकिन आम लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती और वह अक्सर साइबर कैफे या फिर आधार केंद्र के चक्कर लगाते रहते हैं. आधार नंबर दोबारा प्राप्त करने के लिए कुछ जरूरी जानकारियां आपके पास होनी चाहिए.
आधार में दर्ज आपका पूरा नाम, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या रजिस्टर्ड ईमेल आईडी की सही जानकारी आपके पास होनी चाहिए. इन जानकारियों की मदद से आप UIDAI पोर्टल पर अपनी जानकारी रिकवर कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं अगर आपका आधार कार्ड खो जाए और आधार नंबर भूल जाएं तो उसे कैसे रिकवर करें.
आधार नंबर ऑनलाइन कैसे रिकवर करें?
वेबसाइट पर जाएं- UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in खोलें.
सुविधा चुनें- 'My Aadhaar' सेक्शन में 'Retrieve Lost or Forgotten EID/UID' यानी खोया हुआ या भूला हुआ EID/UID पुनः प्राप्त करें विकल्प पर क्लिक करें.
जानकारी भरें- अपना पूरा नाम, पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करें.
OTP सत्यापित करें- स्क्रीन पर कैप्चा कोड डालकर 'Send OTP' पर क्लिक करें. रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें.
आधार नंबर पाएं- सत्यापन के बाद, आपका 12 अंकों का आधार नंबर आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल पर भेज दिया जाएगा.
आधार का नया ऐप
Hum Sab Kar Lete Hain!#AadhaarApp se karein e-Aadhaar download, address and mobile number update, service request check, contact share, and so much more!#Download karein abhi – https://t.co/l2a39HSi3s#UIDAI #Aadhaar@AshwiniVaishnaw @JitinPrasada @SecretaryMEITY @GoI_MeitY… pic.twitter.com/goSUZl7jVD
— Aadhaar (@UIDAI) June 3, 2026
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अपनी डिजिटल सेवाओं को सुरक्षित, तेज और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए नया आधार ऐप पेश किया है, जो पुराने mAadhaar ऐप की जगह लेगा. यह नया एप्लिकेशन Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है.
यह भी पढ़ें:- बंद हो रहा है mAadhaar App, नए Aadhaar App ऐप पर कैसे करें सेटअप और क्या-क्या मिलेगी सुविधा, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं