Aadhaar App: जो लोग mAadhaar ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें जल्द ही नए Aadhaar ऐप पर शिफ्ट होना पड़ेगा, क्योंकि UIDAI ने बताया है कि पुराना ऐप जल्द बंद हो जाएगा. सरकार ने नया Aadhaar ऐप लॉन्च किया है, जिसमें पहले से बेहतर प्राइवेसी फीचर्स दिए गए हैं. नए ऐप की खास बात यह है कि आप इसमें ऑफलाइन भी अपने Aadhaar की जानकारी इस्तेमाल कर सकते हैं, ठीक फिजिकल कार्ड की तरह, बल्कि उससे भी ज्यादा सुरक्षित तरीके से. इसमें आप अपनी जरूरत के हिसाब से ही जानकारी शेयर कर सकते हैं और बाकी डिटेल्स छुपा सकते हैं, जिससे डेटा का गलत इस्तेमाल होने का खतरा कम हो जाता है.
नए Aadhaar ऐप पर कैसे करें लॉग इन
- सबसे पहले अपने मोबाइल में Play Store या App Store से नया Aadhaar ऐप डाउनलोड करें.
- ऐप को ओपन करने के बाद कैमरा, SMS और कॉल की जरूरी अनुमति दें.
- इसके बाद “Begin Journey” पर क्लिक करें और फिर “Continue to Register” चुनें.
- अब अपना Aadhaar नंबर डालें और उसे कन्फर्म करें.
- इसके बाद नियम और शर्तें पढ़ें और Continue पर क्लिक करें.
- अब आपकी जानकारी SMS के जरिए वेरिफाई होगी.
- इसके बाद ऐप आपसे फेस ऑथेंटिकेशन करेगा. इसके लिए अपने चेहरे को कैमरे के सामने दिखाएं.
- आखिर में एक 6 अंकों का PIN सेट करें, जिससे आप बाद में आसानी से लॉगिन कर सकें.
यह भी पढ़ें:- अब 30 दिनों में मिलेगा क्लेम का पूरा पैसा, पता और नॉमिनी बदलने में नहीं होगी देरी, जानिए IRDAI के नए नियम
नए Aadhaar ऐप के फायदे
- नए Aadhaar ऐप में पुराने mAadhaar ऐप की तुलना में कई बेहतर सुविधाएं दी गई हैं.
- यह ऐप आपकी पहचान को ज्यादा सुरक्षित तरीके से वेरीफाई करता है और आपकी जानकारी की प्राइवेसी का खास ध्यान रखता है.
- आप अपनी जरूरत के हिसाब से संवेदनशील जानकारी जैसे पूरा पता छिपाकर सिर्फ जरूरी डिटेल्स ही शेयर कर सकते हैं.
- ज्यादा सुरक्षा के लिए इसमें फिंगरप्रिंट या फेस लॉक का ऑप्शन भी मिलता है.
- यह एक ऐसा ऐप है, जिसमें आपकी सभी जरूरी डिजिटल पहचान एक ही जगह मिल जाती है और आप इन्हें ऑफलाइन भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
- एक ही फोन में आप एक साथ 5 परिवार के सदस्यों की प्रोफाइल सुरक्षित रख सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं