विज्ञापन

रक्षाबंधन पर NOIDA, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी में महिलाओं को मिलेगी फ्री बस, 3 दिनों तक नियम लागू

यूपी सरकार ने महिलाओं को सफर में सुविधा देने के लिए परिवहन निगम की बसों को मुफ्त करने का फैसला किया है. वहीं इस सुविधा को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी क्षेत्र में भी लागू किया गया है.

रक्षाबंधन पर NOIDA, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी में महिलाओं को मिलेगी फ्री बस, 3 दिनों तक नियम लागू
महिलाओं के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा में भी फ्री बस सेवा
IANS

रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को राहत देने के लिए केंद्र से लेकर राज्य सरकार सुविधाओं का ऐलान कर रही है. इस बीच यूपी सरकार ने महिलाओं को सफर में सुविधा देने के लिए परिवहन निगम की बसों को मुफ्त करने का फैसला किया है. वहीं इस सुविधा को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी क्षेत्र में भी लागू किया गया है. यानी यहां संचालित 100 E-Bus में महिलाओं को मुफ्त यात्रा करने की सुविधा होगी. सरकार के निर्देश के बाद इन क्षेत्रों में महिलाओं की रक्षाबंधन यात्रा को आसान बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है.

जानकारी के अनुसार, नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना प्राधिकरण क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के जरिए से मौजूदा समय में कुल 100 E-BUs का संचालन किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर परिवहन निगम की समस्त बसों में महिलाओं को विशेष मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है.

कब से कब तक मिलेगी मुफ्त बस यात्रा का लाभ

सरकार के आदेश के मुताबिक, महिलाओं के लिए मुफ्त बसे सेवा की सुविधा 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक उपलब्ध होगी. त्योहार के समय सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह फैसला काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

महिला यात्री के साथ अटेंडेंट भी करेंगे मुफ्त यात्रा

खास बात यह है कि इस दौरान महिला यात्री अपने साथ एक अटेंडेंट को भी मुफ्त यात्रा करा सकेंगी. सरकार के इस फैसले से रक्षाबंधन पर अपने मायके जाने वाली महिलाओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी क्षेत्र में चलने वाली सभी 100 ई-बसों में यह सुविधा लागू की जाएगी. इससे शहर और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को रक्षाबंधन के दौरान आवागमन में आर्थिक राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ेंः

दिल्ली की महिलाओं के अकाउंट में आने लगे 2500 रुपये, जानें हर महीने किसे मिलेगा किसे नहीं

क्या है लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना? यूपी सरकार ने महिलाओं को दे दिया बड़ा तोहफा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raksha Bandhan Free Bus Service, Raksha Bandhan Free Bus Rides, Uttar Pradesh Buses, Noida Bus Service, Women Free Bus Service
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com