विज्ञापन

कचरे से कमाई, इस शहर ने बना दिया करोड़ों का मॉडल

कचरे के निपटारे के लिए नगर निगम ने ऐसी नीति अपनाई, जिससे हर तरह का कचरा अब बिक रहा है. साथ ही कचरों से खाद और CNG गैस बनाई जा रही है.

कचरे से कमाई, इस शहर ने बना दिया करोड़ों का मॉडल
कचरे से निगम कर रहा कमाई

वर्तमान समय में बड़े से लेकर छोटे शहरों के लिए कचरा सबसे बड़ी समस्या बन गई है. कई शहरों में इतना कचरा जमा हो गया कि अब कचरों का पहाड़ नजर आता है. कचरे का निपटारा करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन शायद सभी उस स्तर पर काम नहीं हो रहा है. जैसा की मध्य प्रदेश के शहर इंदौर में किया जा रहा है. शायद यही वजह है कि इंदौर भारत के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल है. यह न केवल स्वच्छ शहर में आती है बल्कि यह पहले नंबर पर स्वच्छ शहर है. इंदौर भी कभी सभी शहरों की तरह ही हुआ करता था. लेकिन अपनी स्वच्छता नीति से देश में सबसे खास बना हुआ है.

इंदौर शहर अपने कचरे निपटारे के लिए भी जाना जाता है. जहां कचरा आपदा नहीं एक अवसर बन गया है. इंदौर नगर निगम को आज कचरे से करोड़ों की कमाई होती है. अब यह शहर कचरे से कमाई का एक मॉडल बन गया है.

कहा जाता है कि असल में इंदौर के लोगों ने स्वच्छता को दिल और दिमाग से अपनाया है, यही वजह है कि यह सबसे स्वच्छ शहरों में अव्वल है. स्थानीय लोगों के सहयोग की वजह से इंदौर शहर अपना मुकाम बना पाया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

कचरे से कैसे कर रही इंदौर निगम कमाई

इंदौर नगर निगम ने कचरे के निपटारा के लिए नीति बनाई है. इसके तहत गीला-सूखा कचरा को अलग-अलग इक्ट्ठा किया गया. इस मुहिम में सफल होने के बाद निगम ने कचरे के लिए निविदाएं निकाली, जिसमें कई कंपनियों ने रूचि दिखाई. वहीं निगम ने कचरे से जैविक खाद का भी निर्माण कराया जिसकी किसानों के बीच काफी मांग है, जिसे अब पूरा करना मुश्किल हो गया है. इससे काफी आमदनी भी हो रही है.

बताया जाता है कि निगम अब इसके लिए PPP मोड पर काम कर रही है. इसके तहत जैविक कचरे को बेच कर निगम करीब दो करोड़ से अधिक की सालाना कमाई कर रही है. एक कंपनी को निगम ने केवल जमीन दी है, जबकि कंपनी ने कचरे के निष्पादन के लिए मशीन लगाया है. इसमें कचरे को अलग-अलग किया जाता है. यह कंपनी को निगम को हर साल करीब 45 लाख रुपये देती है.

कचरे से बनाया जाता है CNG

चौइथराम मंडी से निकलने वाले जैविक कचरे के निष्पादन के लिए मशीन लगाई गई है, जिससे बायो CNG गैस बनाई जाती है. इससे निगम को 1 करोड़ की आय होती है. यानी अलग-अलग तरह से कचरे के निष्पादन से इंदौर निगम को 4 करोड़ से ज्यादा की आय होती है. 

यह भी पढ़ेंः इस गांव में कोई बेरोजगार नहीं, महिलाओं की वजह से हर परिवार की अपनी कमाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wastage, Waste Disposal Guidelines, Indor City, Clean City
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com