विज्ञापन

गुम हो गई है चेकबुक तो न करें नजरअंदाज, तुरंत करें ये 3 काम, वरना खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

चेकबुक खो जाए या चोरी हो जाए तो आपको इसको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. अगर यह किसी गलत शख्स के हाथ में चला गया तो आपके लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है.

गुम हो गई है चेकबुक तो न करें नजरअंदाज, तुरंत करें ये 3 काम, वरना खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
चेकबुक गुम जाए तो क्या करें

मौजूदा समय में ऑनलाइन के जरिए लोग पैसे ट्रांसफर करने का काम करते हैं. हालांकि आज भी बड़ी रकम को देने के लिए चेक का इस्तेमाल किया जाता है. कई बार आप बड़े कामों के लिए चेकबुक साथ लेकर चलते हैं. कभी-कभी ऐसा भी होता है कि आप पहले से चेकबुक पर साइन कर के रखते हैं, ऐसे में अगर आपका चेकबुक खो जाए या चोरी हो जाए तो आपको इसको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

अगर यह किसी गलत शख्स के हाथ में चला गया तो आपके लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है. साथ ही आप किसी आपराधिक मामले में भी फंस सकते हैं. साइन किया हुआ चेक हो तो आपका अकाउंट खाली हो सकता है.

क्या करें सबसे पहला काम

  1. अगर आपका साइन किया हुआ चेक खो गया है तो आप फौरन बैंक को कॉल करें. इसकी जानकारी देते हुए तुरंत चेक पर Stop पेमेंट लगवाएं. इसका फायदा होगा कि आपके चेक से कोई पेमेंट नहीं हो पाएगा. वहीं बैंक को लिखित में एक आवेदन भी दें. 
  2. आप चाहें तो अपने बैंक अकाउंट का पैसा दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर दे. आप अपने पास के थाने में जाकर चेक खो जाने का FIR भी दर्ज करवाएं और इसकी कॉपी रख ले. अगर चेकबुक का इस्तेमाल गलत होगा भी तो आपके पास आपके चेकबुक खोने का रिकॉर्ड रहेगा और आप किसी आपराधिक मामलों में नहीं फंसेंगे.
  3. अगर आपकी चेकबुक की पूरी बुक गायब हो गई है तो आप तुरंत बैंक को सूचना देकर, आप चेक बुक की पूरी सीरिज को ब्लॉक करवा दें.

आप इन कामों के बाद बैंक से नए चेकबुक के लिए आवेदन भी दे सकते हैं. बैंक आपको आपके अकाउंट का नया चेकबुक दे देगा.

आपकी जानकारी के लिए बता दें, आप चेकबुक पर कभी पहले से साइनकर नहीं छोड़ें. आप जब उस काम को कर रहे हों तो ही उस पर साइन करें. इसके साथ ही चेकबुक को हमेशा सुरक्षित स्थान पर रखें.

यह भी पढ़ेंः नॉमिनी का नाम नहीं होने पर किसे मिलेगा EPFO का पैसा, जानें क्या है इसका नियम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cheque Book, Cheque Book Lost Or Misused, Cheque Book Lost Rule, Cheque Book Rules, Bank Cheque Books
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com