विज्ञापन

ट्रेन में चाहिए लोअर बर्थ? IRCTC के इस आसान तरीके से बढ़ जाएंगे चांस, एक बार जरूर करें ट्राई

ट्रेन में लोअर बर्थ पाने के लिए IRCTC ने खास तरीका बताया है. टिकट बुकिंग के दौरान सही ऑप्शन चुनकर यात्री लोअर बर्थ मिलने के चांस बढ़ा सकते हैं.

ट्रेन में चाहिए लोअर बर्थ? IRCTC के इस आसान तरीके से बढ़ जाएंगे चांस, एक बार जरूर करें ट्राई
चाह‍िए लोअर बर्थ तो करें यह जरूरी काम.

IRCTC Lower Berth Booking: ट्रेन में सफर करते समय ज्यादातर लोग लोअर बर्थ लेना पसंद करते हैं. खासकर बुजुर्ग, महिलाएं या वो यात्री जिन्हें ऊपर चढ़ने में परेशानी होती है. लेकिन कई बार टिकट समय पर बुक करने के बाद भी लोअर बर्थ नहीं मिल पाती. ऐसे में लोग परेशान हो जाते हैं और समझ नहीं पाते कि आखिर लोअर बर्थ पाने का सही तरीका क्या है. अब IRCTC ने खुद बताया है कि टिकट बुकिंग के दौरान कुछ खास ऑप्शन चुनकर लोअर बर्थ मिलने के चांस बढ़ाए जा सकते हैं. अगर आप भी अगली बार ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ये जानकारी आपके बहुत काम आने वाली है.

लोअर बर्थ को लेकर क्या है रेलवे का नियम

रेलवे की तरफ से लोअर बर्थ में सबसे ज्यादा प्राथमिकता सीनियर सिटीजन यात्रियों को दी जाती है. यही वजह है कि कई बार सामान्य यात्रियों को आसानी से लोअर बर्थ नहीं मिलती. हालांकि IRCTC का कहना है कि अगर आप टिकट बुकिंग के समय सही विकल्प चुनते हैं तो आपकी संभावना बढ़ सकती है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक यूजर ने IRCTC से पूछा था कि लोअर बर्थ कैसे मिलती है. इसके जवाब में IRCTC ने बताया कि सीनियर सिटीजन कोटा के जरिए लोअर बर्थ पाने का मौका ज्यादा रहता है.

ट्रैफिक पुलिस ने फोटो खींच लिया और चालान आ जाए तो क्या करें, एडवोकेट से जानिए

टिकट बुक करते समय क्या करें

अगर आप किसी सीनियर सिटीजन के लिए टिकट बुक कर रहे हैं तो रिजर्वेशन के दौरान 'Book only if lower berth is allotted' वाला ऑप्शन जरूर चुनें. इससे सिस्टम तभी टिकट कन्फर्म करेगा जब लोअर बर्थ उपलब्ध होगी. जनरल कोटा में भी यात्री लोअर बर्थ की प्रेफरेंस दे सकते हैं, लेकिन इसका अलॉटमेंट पूरी तरह सीटों की अवेलबिलिटी पर निर्भर करता है. रेलवे ने साफ कहा है कि सीटों का अलॉटमेंट पूरी तरह सिस्टम के जरिए होता है और इसमें किसी व्यक्ति की सीधी भूमिका नहीं होती.

टिकट बुकिंग का पूरा तरीका

  • ट्रेन टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर लॉगिन करें.
  • इसके बाद 'From' और 'To' स्टेशन डालकर यात्रा की तारीख चुनें. फिर अपनी पसंद की ट्रेन और क्लास सेलेक्ट करें.
  • सीट उपलब्धता देखने के बाद 'Book Now' पर क्लिक करें और यात्री की जानकारी भरें.
  • अगर लोअर बर्थ चाहिए तो प्रेफरेंस में उसे चुनें. इसके बाद पेमेंट पूरा करें.
  • टिकट कन्फर्म होने पर आपको SMS और ईमेल के जरिए जानकारी मिल जाएगी.
  • अगर टिकट बुकिंग के समय लोअर बर्थ नहीं मिलती तो यात्रा के दौरान आप TTE से भी संपर्क कर सकते हैं. जरूरत होने पर वो यात्रियों की मदद कर सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com