विज्ञापन

दिल्ली की महिलाओं को राखी का तोहफा, अब 31 तक तारीख तक बनेगा सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड 

दिल्ली की महिलाओं के लिए खुश होने वाली खबर सामने आई है. अगर आपने अबतक पिंक स्मार्ट कार्ड नहीं बनवाया है, तो आपको यह मौका 31 अगस्त तक फिर से मिल रहा है. यहां जानते हैं पूरी खबर-

दिल्ली की महिलाओं को राखी का तोहफा, अब 31 तक तारीख तक बनेगा सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड 
Saheli Pink Smart Card : महिलाओं के लिए खुशखबरी, 31 तारीख तक बनेगा सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड

क्या आपने सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड बना लिया है? अगर नहीं, तो आपके पास यह मौका अभी भी है. दरअसल, दिल्ली सरकार की ओर से महिलाओं के लिए बनने वाली सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड बनाने की डेट बढ़ा दी गई है. बता दें कि अब महिला यात्री 31 अगस्त 2026 तक पुराने सिस्टम के तहत पिंक टिकट लेकर फ्री ट्रैवल कर सकेंगी . इससे उन महिलाओं को अतिरिक्त समय मिल गया है, जिन्होंने अभी तक सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड नहीं बनवाया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है, 'हम अपनी बहनों को राखी के त्यौहार तक, एक बार फिर मौका दे रहे हैं कि जो बाकी लोग बच गए हैं. वो भी अपना पिंक कार्ड बनवा लें. ताकि हर एक दिल्ली की बहन को दिल्ली की बसों में फ्री सेवा पाने का लाभ मिल सके.' यहां जानते हैं पूरी खबर-

1 सितंबर से बदल जाएगी व्यवस्था

डीटीसी के नए आदेश के अनुसार, 1 सितंबर 2026 से फ्री बस यात्रा का फायदा लेने के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड अनिवार्य होगा. यानि अब 31 अगस्त के बाद अगर आपके पास पिंक कार्ड नहीं है, तो आप दिल्ली की बसों में फ्री में ट्रैवल नहीं कर सकेंगे. क्योंकि 31 अगस्त के बाद महिलाओं को बस में चढ़ते समय स्मार्ट कार्ड टैप करना होगा. जिन महिला यात्रियों के पास वैध कार्ड नहीं होगा, उन्हें सामान्य यात्रियों की तरह टिकट खरीदकर सफर करना पड़ेगा.

31 अगस्त तक जारी रहेगा पुराना सिस्टम

पहले पुराना सिस्टम 16 अगस्त तक ही था, जिसे बढ़ाकर 31 अगस्त तक कर दिया गया है. अगर आपके पास पिंक सहेली स्मार्ट रहेगी, तो आप 31 अगस्त के बाद भी DTC और DIMTS क्लस्टर बसों में पहले की तरह फ्री में ट्रैवल कर सकती हैं. इस दौरान किसी भी महिला को सिर्फ स्मार्ट कार्ड न होने की वजह से मुफ्त यात्रा से वंचित नहीं किया जाएगा.

18 लाख बांटे जा चुके हैं कार्ड

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक करीब 18 लाख पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बांटें जा चुके हैं. सरकार का लक्ष्य अगस्त के अंत तक अधिक से अधिक महिलाओं तक कार्ड पहुंचाने का है, ताकि नई व्यवस्था लागू होने पर यात्रियों को कोई परेशानी न हो.

50 केंद्रों पर बन रहे हैं कार्ड

महिलाओं की सुविधा के लिए दिल्ली भर में लगभग 50 अधिकृत केंद्र बनाए गए हैं. इनमें जिला कार्यालय, एसडीएम कार्यालय और कई DTC पास सेक्शन शामिल हैं. सरकार और डीटीसी ने महिलाओं से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और 31 अगस्त से पहले अपना पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवा लें.

ये भी पढ़ें - मेट्रो में चुपके से लड़की की तस्वीरें ले रहा था CISF जवान, भांडा फूटते ही मचा बवाल, VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Free Bus Delhi, Free Bus Service, Free Bus For Women, Delhi Metro
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com