विज्ञापन

दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: राजघाट में VVIP विजिट और नॉर्थ कैंपस में KMC फेस्ट के चलते कई मार्ग रहेंगे प्रभावित, एडवाइजरी जारी

Delhi Traffic Advisory: किरोड़ी मल कॉलेज में होने वाले Renaissance 2026 फेस्ट और राजघाट पर VVIP मूवमेंट की वजह से ट्रैफिक पर असर पड़ सकता है.

दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: राजघाट में VVIP विजिट और नॉर्थ कैंपस में KMC फेस्ट के चलते कई मार्ग रहेंगे प्रभावित, एडवाइजरी जारी
Delhi Traffic Advisory
file photo

Delhi Traffic Advisory: नॉर्थ दिल्ली में यात्रा करने वाले लोगों को 16 और 17 अप्रैल को थोड़ा सावधानी से निकलने की सलाह दी गई है. किरोड़ी मल कॉलेज में होने वाले Renaissance 2026 फेस्ट की वजह से ट्रैफिक पर असर पड़ सकता है और राजघाट में एक सरकारी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई VVIP और गणमान्य लोग शामिल होंगे. इस वजह से ट्रैफिक पर असर पड़ सकता है. यह जानकारी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जारी एडवाइजरी में दी गई है. छात्रों की बड़ी संख्या में मौजूदगी के कारण जाम की स्थिति बन सकती है.

इवेंट का समय

यह सालाना फेस्ट दोनों दिन दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा. अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान करीब 10,000 छात्र शामिल हो सकते हैं. इसकी वजह से दिल्ली यूनिवर्सिटी और आसपास के इलाकों में वाहनों की आवाजाही पर खासा असर पड़ने की संभावना है. दिल्ली के किरोड़ी मल कॉलेज में 16 और 17 अप्रैल, 2026 को आयोजित होने वाले "रेनेसां 2026" वार्षिक उत्सव चल रहा है. ऐसे में यातायात प्रभावित हो सकता है. इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है. ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी के मुताबिक, प्रो. एन.डी. कपूर मार्ग, महात्मा हंसराज मार्ग, बंगलो रोड और सुधीर बॉस मार्ग पर दोपहर 12:00 बजे से रात 8:00 बजे तक यातायात प्रभावित रहेगा.

इन सड़कों पर ट्रैफिक रहेगा प्रभावित
  • प्रो. एनडी कपूर मार्ग
  • महात्मा हंसराज मार्ग
  • बंगला रोड
  • सुधीर बोस मार्ग

यहां ट्रैफिक की रफ्तार धीमी रह सकती है या कुछ जगहों पर रोक भी लगाई जा सकती है. ये सभी सड़कें दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस को जोड़ती हैं, इसलिए व्यस्त समय में यहां ट्रैफिक ज्यादा प्रभावित हो सकता है.

डायवर्जन
  • सेंट स्टीफन कॉलेज रेड लाइट
  • हिंदू कॉलेज रेड लाइट
  • क्रांति चौक
  • पटेल चेस्ट
  • मॉल रोड (दिल्ली यूनिवर्सिटी की ओर जाने वाली सड़कें)
  • डायवर्जन की व्यवस्था मौजूदा ट्रैफिक स्थिति के अनुसार लागू की जाएगी

राजघाट के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट

वहीं, 16 अप्रैल 2026 को महात्मा गांधी स्मृति स्थल, राजघाट में एक सरकारी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई VVIP और गणमान्य लोग शामिल होंगे. इस वजह से आसपास के इलाकों में ट्रैफिक पर असर पड़ सकता है. जरूरत पड़ने पर यहां से ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है.

  • आईटीओ चौक
  • दिल्ली गेट
  • गुरु नानक चौक
  • शांतिवन चौक
  • राजघाट DTC डिपो
  • आईपी फ्लाईओवर
ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन का समय

16 अप्रैल 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जरूरत के अनुसार, निम्न सड़कों और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक रोक, कंट्रोल या डायवर्जन लागू किया जा सकता है.

  • बीएसजेड मार्ग पर आईटीओ चौक से दिल्ली गेट तक
  • शांतिवन चौक से आईपी फ्लाईओवर तक
  • आसफ अली रोड (दिल्ली गेट से एन.एस. मार्ग तक)
  • शांतिवन चौक से निशाद राज मार्ग तक
  • गुरु नानक चौक से रणजीत सिंह फ्लाईओवर तक
  • राजघाट DTC डिपो से रिंग रोड बायपास तक
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे व्यस्त समय में प्रभावित सड़कों से बचकर चलें, सड़क किनारे गाड़ी पार्क न करें, ताकि जाम न लगे और मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें. रीयल‑टाइम ट्रैफिक अपडेट के लिए यात्री दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनलों पर जानकारी देख सकते हैं. मदद के लिए 1095 और 011‑25844444 हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com