विज्ञापन

छत पर सोलर प्लांट लगाने से पहले जरूर कर लें नपाई, वरना रिजेक्ट हो जाएगी सरकारी सब्सिडी

छत पर सोलर प्लांट लगवाते समय कई बार छोटी-सी तकनीकी चूक के कारण लोगों के आवेदन खारिज हो जाते हैं और उन्हें सब्सिडी का लाभ नहीं मिल पाता है.

छत पर सोलर प्लांट लगाने से पहले जरूर कर लें नपाई, वरना रिजेक्ट हो जाएगी सरकारी सब्सिडी
सोलर प्लांट लगाने से पहले छत की कर लें नपाई
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • सोलर पैनल लगाते समय छोटी चूक से आवेदन खारिज हो जाते हैं.
  • सोलर पैनल लगवाने से पहले घर की छत की नपाई जरूर कर लें.
  • 1 किलोवाट सोलर प्लांट के लिए लगभग 10 वर्ग मीटर जगह चाहिए.

देशभर में बिजली के बढ़ते बिलों से राहत पाने के लिए लोग तेजी से रूफटॉप सोलर योजना की तरफ रुख कर रहे हैं. सरकार द्वारा इस योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने पर बंपर सब्सिडी दी जाती है, जिससे आम जनता को काफी आर्थिक मदद मिलती है. हालांकि, कई बार छोटी-सी तकनीकी चूक के कारण लोगों के आवेदन खारिज हो जाते हैं और उन्हें सब्सिडी का लाभ नहीं मिल पाता है. आप भी अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने की सोच रहे हैं, तो आवेदन करने से पहले अपनी छत की सही नपाई और अन्य दिशा-निर्देशों की जानकारी जरूर होनी चाहिए.

सोलर प्लेट लगवाने से पहले नपाई क्यों जरूरी

सोलर प्लांट की कैपिसिटी आपकी छत पर उपलब्ध सनलाइट और खाली जगह के आधार पर तय किया जाता है. गलत माप के कारण अगर आप क्षमता से अधिक या कम का आवेदन कर देते हैं, तो पोर्टल पर निरीक्षण के दौरान आवेदन रद्द हो सकता है. आमतौर पर 1 किलोवाट के सोलर प्लांट को लगाने के लिए लगभग 10 वर्ग मीटर के शेड-फ्री क्षेत्र की जरूरत होती है. अगर छत पर पानी की टंकी, टीन शेड या दीवार की वजह से धूप में रुकावट होती है, तो सही माप न होने पर प्लांट का लेआउट फेल हो सकता है.

4 बातों का रखें खास ख्याल

  • बिजली वितरण कंपनियों (DISCOM) के पोर्टल पर आवेदन करते वक्त जितनी क्षमता (जैसे 2kW या 3kW) का चयन किया जाता है, उसके अनुसार छत पर वास्तविक जगह होनी चाहिए. भौतिक सत्यापन के दौरान इंजीनियर द्वारा माप का मिलान किया जाता है.
  • सोलर के लिए आवेदन करते समय आपका बिजली का कनेक्शन घरेलू होना चाहिए और मीटर आपके ही नाम पर होना चाहिए. इसके अलावा, बिजली के बिल में दी गई कंज्यूमर डिटेल्स और आवेदन में भरी गई जानकारी बिल्कुल मैच करनी चाहिए.
  • हमेशा राष्ट्रीय पोर्टल पर रजिस्टर्ड वेंडर के माध्यम से ही इंस्टॉलेशन करवाएं. गैर-पंजीकृत या स्थानीय स्तर पर बिना मानक के लगवाए गए पैनलों पर सरकार सब्सिडी नहीं देती है.
  • छत पर सोलर पैनल का स्ट्रक्चर खड़ा करते समय यह जांच लें कि छत का ढांचा उसका वजन उठाने में सक्षम है या नहीं. तकनीकी मानकों के विपरीत लगाए गए सेटअप को विभाग द्वारा अस्वीकृत किया जा सकता है

सरकारी सब्सिडी का लाभ पूरी तरह उठाने के लिए जरूरी है कि आप किसी अधिकृत वेंडर या तकनीकी विशेषज्ञ से अपनी छत की सही पैमाइश करवाकर ही आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें, ताकि दस्तावेजों और भौतिक स्थिति में कोई अंतर न आए.

यह भी पढ़ें | क्या 100-200 यूनिट बिजली खर्च पर सोलर सिस्टम लगवाना फायदेमंद? पीएम सूर्य घर योजना का लाभ कब और कैसे लें, जानें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Solar Plant, Solar Plant Yojana, Solar Subsidy, Rooftop Solar Benefits, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com