Delhi Traffic Advisory for Dussehra: राजधानी दिल्ली में आज यानी 20 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर जगह-जगह रावण दहन और मेलों का आयोजन किया जा रहा है. इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के लिए एक अहम ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. शाम 5:00 बजे से रात 8:00 बजे के बीच एनएच 24, विकास मार्ग और आसपास के प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों और पैदल यात्रियों की भीड़ के चलते ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. ऐसे में अगर आप भी इस रूट से सफर करने वाले हैं, तो जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का चुनाव कर सकते हैं.
दरअसल, दशहरा उत्सव के दौरान पूर्वी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों के जुटने की संभावना है. मेलों और रावण दहन स्थलों के आसपास लोगों की भारी भीड़ और पैदल चलने वालों की आवाजाही को देखते हुए यातायात को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष प्रबंध किए हैं. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, मंगलवार की शाम 5:00 बजे से रात 8:00 बजे तक जरूरत के मुताबिक प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन किया जाएगा.
Delhi Traffic Police issues advisory stating, "In view of the Dussehra celebrations on 20.10.2026, heavy pedestrian and vehicular movement is expected in East Delhi. Traffic diversions will remain in effect, as required, from 5:00 PM to 8:00 PM on the following roads: NH-24, Road No. 57, Road No. 57A, Road No. 56, Vikas Marg..."
— ANI (@ANI) October 19, 2026
इन सड़कों पर दिखेगा ट्रैफिक डायवर्जन और असर
अगर आप पूर्वी दिल्ली या इससे सटे इलाकों से गुजरने वाले हैं, तो नीचे बताए गए रास्तों पर आपको धीमी गति या रूट परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि इन सड़कों पर मेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चलते भारी वाहनों और पैदल यात्रियों का दबाव काफी अधिक रहने की उम्मीद है.
- एनएच-24
- रोड नंबर 57
- रोड नंबर 57 ए
- रोड नंबर 56
- विकास मार्ग
पुलिस की सलाह
- इस भीड़भाड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने जाम की समस्या से बचने और यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं.
- अगर संभव हो, तो परिक्रमा और उत्सव वाले इन बीजी रास्तों से बचने की कोशिश करें और पहले से तय अन्य वैकल्पिक रास्तों का चयन करें.
- अगर संभव हो तो घर से निकलते वक्त रास्ते के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें, ताकि जाम में फंसने पर भी आपको परेशानी न हो.
- वहन धीमे चलाने की अपील करते हुए कहा गया है कि त्योहार के माहौल में सड़कों पर पैदल यात्रियों और बच्चों की भीड़ अधिक होती है, इसलिए वाहन बेहद सावधानी और धीमी गति से चलाएं.
यह भी पढ़ें- पुणे-मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी 24 दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेनें, जानें कैसे बुक करें टिकट
इसके अलावा जाम स्थिति ज्यादा खराब न हो इसके लिए वाहनों को तय स्थानों पर ही पार्क करने की अपील की गई है, ताकि सड़क किनारे या अनाधिकृत जगहों पर गाड़ी खड़ी करने से बचें, ताकि ट्रैफिक बाधित न हो.
यह भी पढ़ें- दशहरा, दीपावली और छठ पर मुंबई से अयोध्या के लिए चलेगी 24 स्पेशल ट्रेनें! फटाफट बुक करें कंफर्म टिकट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं