दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर है. अगर आज या अगले कुछ दिनों में आपका मुंडका, रानी खेड़ा, रोहतक रोड या आसपास के इलाकों में जाने का प्लान है, तो घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें. मुंडका क्रॉसिंग के पास सीवर और ड्रेनेज लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है. इस वजह से इस इलाके में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है. आज 3 जुलाई को भी यह व्यवस्था जारी है. इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एडवाइजरी जारी की है.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से मुंडका क्रॉसिंग के पास सीवर और ड्रेनेज से जुड़ा निर्माण कार्य किया जा रहा है. यह काम 28 जून 2026 से शुरू हुआ है और करीब 10 दिनों तक चलेगा. इस दौरान मुंडका क्रॉसिंग के आसपास ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है. इसलिए इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को पहले से अपने सफर का प्लान बना लेना चाहिए.
किन रास्तों का करें इस्तेमाल?
- अगर आप मुंडका या रोहतक रोड से रानी खेड़ा की तरफ जा रहे हैं, तो UER-II मार्ग का इस्तेमाल करें. इसके अलावा रोहतक रोड पर आगे बढ़कर श्मशान घाट रोड के जरिए रानी खेड़ा पहुंचा जा सकता है.
- वहीं, रानी खेड़ा से मुंडका या रोहतक रोड की ओर आने वाले लोगों को भी UER-II का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.
- अगर आप पीरागढ़ी से रोहतक रोड होते हुए रानी खेड़ा जाना चाहते हैं, तो मुंडका क्रॉसिंग वाले हिस्से से बचें. इसकी जगह UER-II का इस्तेमाल करें.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने साफ कहा है कि निर्माण कार्य पूरा होने तक मुंडका क्रॉसिंग और उसके आसपास के निर्माण वाले हिस्से से बचना बेहतर रहेगा. इससे आपका समय बचेगा और ट्रैफिक जाम में फंसने की संभावना भी कम होगी.
लोगों के लिए जरूरी सलाहTRAFFIC ADVISORY
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) July 2, 2026
Due to ongoing PWD sewer/drainage construction work near Mundka Crossing, traffic diversions will remain in place for 10 days w.e.f. 28.06.2026.
Commuters travelling towards Rani Khera, Mundka, Rohtak Road and adjoining areas are advised to use the designated… pic.twitter.com/BP8MVbNBXT
- ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि घर से थोड़ा पहले निकलें ताकि देरी की परेशानी न हो.
- जहां ट्रैफिक पुलिस तैनात है, वहां उनके निर्देशों का पालन करें. लेन अनुशासन बनाए रखें.
- यात्रा के दौरान मोबाइल में नेविगेशन ऐप का इस्तेमाल करें, ताकि आपको ट्रैफिक की ताजा जानकारी मिलती रहे और जरूरत पड़ने पर दूसरा रास्ता चुन सकें.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की है. पुलिस का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने तक थोड़ी सावधानी और सही रूट चुनकर लोग अपनी यात्रा को आसान बना सकते हैं. इसलिए अगर आज या अगले कुछ दिनों में इस इलाके की ओर जाना है, तो पहले से प्लान बनाकर ही घर से निकलें.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में 30 घंटे तक प्रभावित रहेगी पानी की सप्लाई, इन इलाकों के लोग पहले से कर लें तैयारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं