साउथ दिल्ली में सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने महारानी बाग से आश्रम की जाने वालों के लिए अहम ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. यह एडवाइजरी दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के मरम्मत और मेंटेनेंस कार्य के चलते लागू की गई है, जो 11 जून 2026 से रिंग रोड पर महारानी बाग से आश्रम के बीच शुरू हुआ है. एडवाइजरी के मुताबिक, यह कार्य करीब एक सप्ताह तक चल सकता है, जिसके कारण इस पूरे रूट पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है.
दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, दिल्ली जल बोर्ड के काम के चलते रिंग रोड के हिस्से पर दो लेन बंद कर दी गई हैं. इससे न सिर्फ दिन के समय बल्कि रात में भी यातायात पर असर देखने को मिलेगा. विशेष रूप से DND से आश्रम की ओर जाने वाले मार्ग पर और C.V. रमन मार्ग से रिंग रोड में मिलने वाले ट्रैफिक को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
इन रास्तों का करें उपयोग
पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे पीक आवर्स में इस मार्ग से बचें और यात्रा की योजना पहले से बनाकर निकलें. भीड़भाड़ से बचने के लिए अन्य वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें. एडवाइजरी के अनुसार, DND से आश्रम की ओर जाने वाले वाहन चालक बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर का उपयोग कर सकते हैं. इसके अलावा वे रिंग रोड की बजाय C.V. रमन मार्ग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं, C.V. रमन मार्ग से रिंग रोड की ओर जाने वाले यात्रियों को माता मंदिर मार्ग और मथुरा रोड के जरिए अपने गंतव्य तक पहुंचने की सलाह दी गई है.
यहां से लें ट्रैफिक अपडेट
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए ट्रैफिक कर्मियों का पालन करने की अपील की है. रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट के लिए लोग दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट और आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को फॉलो कर सकते हैं. इसके अलावा व्हाट्सऐप नंबर 8750871493, हेल्पलाइन नंबर 1095 और 011-25844444 पर भी संपर्क किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें:- पुराने कपड़ों से होगा बड़ा काम, दिल्ली के 10 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू होगी 'अर्पण केंद्र सुविधा', जानें क्या है ये
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं