Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में 19 मई 2026 को भारत मंडपम में होने वाली समिट रिहर्सल को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने खास ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. यह रिहर्सल दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक चलेगी. इस दौरान कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर लोगों से पहले से यात्रा की योजना बनाने की अपील की है. ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, भारत मंडपम के आसपास आज भारी सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी. ऐसे में कुछ रास्तों पर आवाजाही सीमित की जा सकती है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले घर से निकलें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें.
इन रास्तों पर रह सकता है असर
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि एसपी मार्ग और मथुरा रोड पर ट्रैफिक बंद या धीमा रह सकता है. ऐसे में लोगों को रिंग रोड और वंदे मातरम मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.
- नॉर्थ से साउथ दिल्ली जाने वाले वाहन राजघाट और सराय काले खां के रास्ते जा सकते हैं.
- ईस्ट से साउथ दिल्ली जाने वालों के लिए धौला कुआं, मोती बाग और बिकाजी कामा प्लेस वाला रूट बेहतर रहेगा.
- पूर्वी दिल्ली से आने वाले लोग सराय काले खां और बारापुला कॉरिडोर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने साफ किया है कि एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए एनएच-8 और धौला कुआं वाला रास्ता खुला रहेगा. यानी एयरपोर्ट पहुंचने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी, लेकिन फिर भी यात्रियों को समय से पहले निकलने की सलाह दी गई है.
भारत मंडपम पहुंचने वालों के लिए खास व्यवस्था🚨 #TrafficAdvisory Delhi | 19 May 2026, Tue
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) May 18, 2026
⏰ 12 Noon – 3 PM Rehearsal at Bharat Mandapam
🚫 SP Marg & Mathura Road may remain CLOSED
✅ Use Ring Road & Vande Mataram Marg
✈️ Airport: NH-8 via Dhaula Kuan OPEN
⏱️ Leave 30 min early | 📱 Check Maps App
☎️ Helpline:… pic.twitter.com/WeSRjvIyzy
भारत मंडपम आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की सुविधा भैरों मंदिर के पास बनाई गई है. वहां से लोग गेट नंबर 4 और 10 से एंट्री कर सकेंगे. कैब और डीटीसी बस स्टॉप भी इन्हीं गेट्स के पास उपलब्ध रहेंगे. ओला, उबर और दूसरी टैक्सी सेवाएं भी यहां चलती रहेंगी. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी है.
लोगों से की गई ये अपीलदिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से कहा है कि वे घर से कम से कम 30 मिनट पहले निकलें और गूगल मैप्स जैसी ऐप पर ट्रैफिक अपडेट जरूर देखें. किसी भी परेशानी की स्थिति में लोग ट्रैफिक हेल्पलाइन 1095 और 011-25844444 पर संपर्क कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- UPPCL ने बताया AC चलाने का स्मार्ट मंत्र, ठंडक भी और बचत भी, बिजली बचाने का स्मार्ट तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं