विज्ञापन
9 minutes ago
नई दिल्ली:

Breaking News Live Updates: मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला मंदिर पर फैसला आने के बाद आज फिर यहां पूजा अर्चना शुरू हो गई. आज मंगलवार होने के चलते विशेष पूजा कीर्तन चालू है. परिसर में मां वाग्देवी की प्रतिकृति वाला चित्र स्थायी रूप से स्थापित किया था. इसकी असल मूरत लंदन के ब्रिटिश म्यूजियम में है. देश में आज फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए.इस बार 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. आज आवारा कुत्तों के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बस्तर में एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे. देश-विदेश की ताजा तरीन खबरों के लिए बने रहिए एनडीटीवी हिंदी के साथ 

Bhojshala Live Updates:मंगलवार के खास दिन भोजशाला मंदिर में शुरू हुई पूजा

धार के भोजशाला मंदिर में आज मंगलवार के खास दिन भोजशाला मंदिर में विशेष पूजा कीर्तन शुरू हो गया है. एनडीटीवी की हमारी सहयोगी अदिति वहां मौजूद हैं और उन्होंने वहां पूजारियों और श्रद्धालुओं से भी खास बात की. सब इस खास दिन पर काफी उत्साहित और माहौल भक्तिमय दिखा. 

Live Updates: केंद्र सरकार 18 शहरों में वाटर मेट्रो नेटवर्क शुरू करने की योजना बना रही है: सर्बानंद सोनोवाल

केंद्र सरकार ने देश भर के 18 शहरों में वाटर मेट्रो सेवाएं शुरू करने की योजना पर प्रगति कर ली है.इस महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय परियोजना के पहले चरण में गुवाहाटी को प्रमुखता दी गई है, जिसका उद्देश्य अंतर्देशीय जलमार्गों को टिकाऊ शहरी परिवहन गलियारों में बदलना है. केंद्रीय बंदरगाह,जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोमवार को कहा कि मंत्रालय ने अंतर-मंत्रालयी परामर्श के लिए राष्ट्रीय वाटर मेट्रो नीति,2026 का मसौदा भी प्रसारित किया है,जो जल-आधारित शहरी परिवहन प्रणालियों के लिए एक औपचारिक राष्ट्रीय ढांचा स्थापित करने के सरकार के इरादे को दर्शाता है. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com