Delhi Traffic Advisory: चुनाव नतीजों के चलते दिल्ली के कुछ प्रमुख रास्तों पर भारी यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए गए हैं. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर वाहन चालकों को इन मार्गों से बचने और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी है. एडवाइजरी के मुताबिक, चुनाव नतीजों को देखते हुए आज यानी 4 सोमवार को ट्रैफिक के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे, क्योंकि DDU मार्ग पर समर्थकों और गणमान्य व्यक्तियों की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है.
एडवाइजरी के मुताबिक, चुनाव नतीजों के चलते DDU मार्ग पर समर्थकों की भारी भीड़ और गणमान्य व्यक्तियों के जुटने की उम्मीद है, जिससे BSZ मार्ग, ITO चौक, DDU मार्ग और आस-पास के इलाकों में थोड़ा ट्रैफिक जाम हो सकता है. ऐसे में दिल्ली पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि घर पर बाहर निकलने से पहले एक बार ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें.
डायवर्जन पॉइंट्स
अगर जरूरत पड़ी, तो DDU मार्ग से सारा ट्रैफिक मोड़ा जा सकता है. यात्रियों से अनुरोध है कि वह आज यानी सोमवार को दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक DDU मार्ग (दोनों तरफ) पर जाने से बचें. वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे धैर्य रखें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ सहयोग करें ताकि यात्रा सुचारू रूप से हो सके. मुख्य चौराहों पर तैनात पुलिस के निर्देशों का पालन करें.
आम जनता के लिए निर्देश
- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इनमें से कोई भी रास्ता चुनें.
- ITO चौक - आउटर सर्कस - चेम्सफोर्ड रोड
- BSZ मार्ग - कोटला कट - माता सुंदरी लेन - मिर्दर्द चौक - मिंटो रोड - NDLS.
- BSZ मार्ग - दिल्ली गेट चौक - JLN मार्ग पर बाईं ओर मुड़ें - मिंटो रोड पर बाईं ओर मुड़ें - मिंटो रोड - NDLS.
TRAFFIC ADVISORY
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) May 4, 2026
Special traffic arrangements will be in place on 04.05.2026 in view of election results, as a large gathering of supporters and dignitaries is expected at DDU Marg.
📍 ADVISORY
-Avoid DDU Marg (both carriageways) from 02:00 PM to 10:00 PM
•Plan your journey… pic.twitter.com/t9euerIp24
यहां से लें ट्रैफिक की लेटेस्ट अपडेट
ट्रैफिक की ताजा अपडेट के लिए आप दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की- वेबसाइट: traffic.delhipolice.gov.in पर जा सकते हैं. इससे अलग व्हाट्सएप नंबर 8750871493 पर संपर्क कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 1095 / 011-25844444 पर कॉल कर भी जानकारी ले सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं