विज्ञापन

Traffic Police Advisory: क्या आप IPL मैच देखने जा रहे हैं? बाहर निकलने से पहले जरूर देख लें ट्रैफिक से जुड़ी पाबंदियां

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 27 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस दौरान मध्य दिल्ली और आसपास के इलाकों में भारी ट्रैफिक रहने की संभावना है.

Traffic Police Advisory: क्या आप IPL मैच देखने जा रहे हैं? बाहर निकलने से पहले जरूर देख लें ट्रैफिक से जुड़ी पाबंदियां
Traffic Police Advisory
file photo

Delhi Traffic Advisory: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 27 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच शाम 7:00 बजे से रात 10:30 बजे तक  चलेगा. इस दौरान मध्य दिल्ली और आसपास के इलाकों में भारी ट्रैफिक रहने की संभावना है. भीड़ को संभालने और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक खास ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इसमें ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के नियम और किन रास्तों से बचना है, इसकी जानकारी दी गई है. अगर आप इस इलाके में जाने की योजना बना रहे हैं या मैच देखने जा रहे हैं, तो पहले से प्लान करना जरूरी है.

ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी के मुताबिक, ट्रैफिक पर पाबंदियां शाम 5:00 बजे से लागू हो सकती हैं और भीड़ के हिसाब से रात 12 बजे तक जारी रह सकती हैं. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें और ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह पालन करें.

किन रास्तों पर ज्यादा रहेगा जाम

स्टेडियम के आसपास मैच की वजह से कई अहम सड़कों पर भारी ट्रैफिक रहने की संभावना है. ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक इन रास्तों पर जाने से बचें, ताकि देरी से बचा जा सके.

  • बहादुर शाह जफर मार्ग
  • जवाहरलाल नेहरू मार्ग (JLN मार्ग)
  • आसफ अली रोड
  • रिंग रोड (राजघाट से I.P. फ्लाईओवर तक)

डायवर्जन और गाड़ियों पर रोक

ट्रैफिक की स्थिति को देखते हुए बहादुर शाह ज़फर मार्ग और JLN मार्ग पर डायवर्जन लगाए जा सकते हैं. इसके अलावा भारी और कमर्शियल वाहनों की एंट्री इन रास्तों पर नहीं होगी. प्रशासन के अनुसार, यह कदम आपात सेवाओं और दर्शकों की आवाजाही आसान बनाने के लिए जरूरी हैं.

  • दरियागंज से दिल्ली गेट चौक (BSZ मार्ग)
  • दिल्ली गेट चौक से गुरु नानक चौक (JLN मार्ग)
  • ITO से दिल्ली गेट चौक (BSZ मार्ग)

पार्किंग नियम और पार्क‑एंड‑राइड सुविधा

स्टेडियम के पास पार्किंग पर सख्त नियंत्रण रहेगा. बिना वैध लेबल वाली गाड़ियों को पास में पार्किंग की अनुमति नहीं होगी.

  • माता सुंदरी रोड
  • राजघाट पावर हाउस रोड
  • वेलोड्रोम रोड

इन जगहों से पार्क‑एंड‑राइड सुविधा मिलेगी. शटल बसें मैच शुरू होने से 2 घंटे पहले और मैच खत्म होने के 1 घंटे बाद तक चलेंगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com