Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में कल यानी 6 मई को कुछ इलाकों में यातायात प्रभावित रहने की संभावना है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, राजघाट पर VVIPs विजिट को देखते हुए ट्रैफिक को लेकर खास इंतजाम किए जा रहे हैं. इस वजह से आसपास के इलाकों में वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ सकता है और जाम की स्थिति भी बन सकती है. इसके चलते ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है और लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर चेक करें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें: Summer Car Tips: भीषण गर्मी में गाड़ी को ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये AC टिप्स, ड्राइवर जान लें ये काम की बात
इन जगहों पर रह सकता है डायवर्जन
दिल्ली पुलिस द्वारा जारी की गई ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार 6 मई को सुबह 9 बजे से सुबह 11 बजे तक महात्मा गांधी स्मृति स्थल, राजघाट पर एक आधिकारिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में कई VVIP शामिल हो सकते हैं. इसके चलते जरूरत अनुसार नीचे दी गई जगहों से डायवर्जन किया जा सकता है.
- राजघाट चौक
- आईटीओ चौक
- दिल्ली गेट चौक
- गुरुनानक चौक
- राजघाट डीटीसी डिपो
- आईपी फ्लाईओवर
TRAFFIC ADVISORY
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) May 5, 2026
In connection with the visit of VVIPs at Rajghat on 06.05.2026, special traffic arrangements will be in place from 09:00 AM to 11:00 AM during an official function at Mahatma Gandhi Smriti Sthal.
📍 LIKELY AFFECTED AREAS
-Rajghat Chowk
-ITO Chowk
-Delhi Gate… pic.twitter.com/seLVLPSPXz
लोगों से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की अपील
एडवाइजरी में एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की पहले से सही प्लानिंग कर निकलें. अपने वाहन सिर्फ तय किए गए पार्किंग स्थानों पर ही पार्क करें. सड़क किनारे वाहन पार्क करने से बचें, क्योंकि इससे ट्रैफिक की आवाजाही में दिक्कतें आ सकती हैं. इसके अलावा ट्रैफिक की ताजा अपडेट के लिए आप दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की- वेबसाइट: traffic.delhipolice.gov.in पर जा सकते हैं. साथ ही व्हाट्सएप नंबर 8750871493 पर संपर्क कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 1095 / 011-25844444 पर कॉल कर भी जानकारी ले सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं