विज्ञापन

जय छठी मईया ऊ जे केरवा जे फरेला खबद से...यहां पढ़ें छठी मैया की आरती

कल यानी 13 नवंबर से लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत हो रही है. ऐसे में पूजा के दौरान आप यहां से छठी मैया की आरती पढ़कर गा सकते हैं-

जय छठी मईया ऊ जे केरवा जे फरेला खबद से...यहां पढ़ें छठी मैया की आरती
छठी मैया की आरती
(Photo Credit: NDTV)

कल यानी 13 नवंबर से लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत हो रही है. चार दिनों तक चलने वाला ये पर्व नहाय-खाय से शुरू होता है. इसके बाद दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य के साथ छठ का समापन होता है. इस दौरान महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना से 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखती हैं और सच्ची श्रद्धा से पूजा-पाठ करती हैं. वहीं, हिंदू धर्म में कोई भी पूजा आरती के बिना अधूरी मानी जाती है. ऐसे में अगर आप भी छठी मैया के नाम का उपवास रखने वाले हैं, तो पूजा के दौरान यहां से मैया की आरती पढ़कर गा सकते हैं- 

छठी मैया की आरती | Chhathi Maiya Ki Aarti

जय छठी मैया ऊ जे केरवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मंडराए।
मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए ।।

ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।
ऊ जे नारियर जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मंडराए॥

मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।
ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय॥

अमरुदवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मंडराए।
मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए॥

ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।
शरीफवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मंडराए॥

मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।
ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय॥

ऊ जे सेववा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मंडराए।
मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए॥

ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।
सभे फलवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मंडराए॥

मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।
ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय॥

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- साल 2027 में इन 4 राशियों को मिलेगा खूब पैसा, बिजनेस और करियर में चमकेगी किस्मत! एस्ट्रोलॉजर ने बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhath, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com