विज्ञापन

Delhi Metro Update: येलो लाइन पर फिर पटरी पर लौटी मेट्रो, देरी के बाद सेवाएं हुईं सामान्य, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

Delhi Metro Update: 30 मार्च की सुबह दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों को कुछ समय के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ समय के लिए ट्रेनों की आवाजाही कंट्रोल करनी पड़ी. इसका असर सीधे तौर पर येलो लाइन पर दिखा. यहां यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा और भीड़ बढ़ गई.

Delhi Metro Update: येलो लाइन पर फिर पटरी पर लौटी मेट्रो, देरी के बाद सेवाएं हुईं सामान्य, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट
Delhi Metro Update: येलो लाइन पर फिर पटरी पर लौटी मेट्रो

Delhi Metro Update: आज यानी सोमवार, 30 मार्च की सुबह दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों को कुछ समय के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा. विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक पर एक यात्री मिलने की वजह से ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो गईं. इसके चलते कई स्टेशनों पर ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी गई. इसे लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने अपने आधिकारीक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी शेयर की है.

मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, तुरंत सुरक्षा टीम को मौके पर भेजा गया. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ समय के लिए ट्रेनों की आवाजाही कंट्रोल करनी पड़ी. इसका असर सीधे तौर पर येलो लाइन पर दिखा. यहां यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा और भीड़ बढ़ गई. 

हालांकि, राहत की बात यह है कि अब स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है. दिल्ली मेट्रो की ओर से जानकारी दी गई है कि येलो लाइन पर सेवाएं फिर से सामान्य हो गई हैं और ट्रेन अपने तय समय के अनुसार चल रही हैं. अगर आप येलो लाइन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो अब बिना चिंता के यात्रा कर सकते हैं.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने यह भी साफ किया कि इस घटना का असर सिर्फ येलो लाइन तक ही सीमित रहा. बाकी सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं पहले की तरह सामान्य रूप से चलती रहीं. 

गौरतलब है कि येलो लाइन दिल्ली की सबसे व्यस्त लाइनों में से एक है, जो शहर के कई अहम इलाकों को जोड़ती है. ऐसे में थोड़ी सी भी रुकावट का असर बड़ी संख्या में यात्रियों पर पड़ता है, खासकर सुबह के व्यस्त समय में. मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे सफर से पहले अपडेट जरूर चेक करें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके. हालांकि, अब सेवाएं सामान्य हो चुकी हैं, फिर भी पीक ऑवर्स में भीड़ अधिक हो सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com