विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो में VIP सफर! मात्र ₹8000 में बुक हो जाएगा पूरा कोच; जानिए DMRC की ये अनोखी पॉलिसी

DMRC की एक खास पॉलिसी के तहत 8000 से 18000 रुपये के बीच आप पूरा कोच बुक कर सकते हैं -  और सफर कर सकते हैं VIP स्टाइल में! स्कूल ग्रुप, टूरिस्ट्स या फैमिली ट्रिप के लिए ये ऑप्शन तेजी से पॉपुलर हो रहा है.

दिल्ली मेट्रो में VIP सफर! मात्र ₹8000 में बुक हो जाएगा पूरा कोच; जानिए DMRC की ये अनोखी पॉलिसी
पूरी दिल्ली मेट्रो सिर्फ आपके लिए? किराया और नियम जानकर चौंक जाएंगे
NDTV

दिल्ली मेट्रो में सीट मिलना ही मुश्किल होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप पूरी की पूरी मेट्रो की बोगी अपने नाम पर बुक कर सकते हैं. जी हां, DMRC की एक खास पॉलिसी के तहत 8000 से 18000 के बीच आप पूरा कोच बुक कर सकते हैं और सफर कर सकते हैं बिल्कुल वीआईपी स्टाइल में स्कूल ग्रुप, टूरिस्ट्स और फैमिली ट्रिप के लिए यह ऑप्शन तेजी से पॉपुलर हो रहा है.

क्या है DMRC की ये खास पॉलिसी

  • दिल्ली मेट्रो की कार कोच रिजर्वेशन पॉलिसी खास तौर पर ग्रुप ट्रैवल के लिए बनाई गई है इसका मकसद है कि आम यात्रियों को बिना परेशानी दिए, बड़े ग्रुप को सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव मिल सके
  • ध्यान रखें इस सुविधा में फिल्मों या गानों की शूटिंग शामिल नहीं है इसके लिए DMRC की अलग पॉलिसी होती है साथ ही, सभी यात्रियों को सिक्योरिटी चेक और टिकट नियमों का पालन करना जरूरी होता है

DMRC की इस खास पॉलिसी का उद्देश्य क्या है?

दिल्ली मेट्रो ने पॉलिसी ऑन रिजर्वेशन ऑफ कार्स ट्रेन को बेहद सोच समझकर तैयार किया है. इसका मुख्य उद्देश्य आम यात्रियों को बिना कोई असुविधा पहुंचाए और बिना सामान्य ट्रेन ट्रैफिक को प्रभावित किए, पर्यटकों और स्कूली बच्चों के ग्रुप को एक बेहतरीन और सुरक्षित सफर का अनुभव देना है.

किन लोगों को मिलती है बुकिंग की इजाजत

  • टूरिस्ट्स टूर ऑपरेटर के जरिए आवेदन कर सकते हैं
  • नॉर्मल ग्रुप परिवार या दोस्तों का कोई भी ग्रुप
  • स्कूल स्टूडेंट्स कम से कम 50 बच्चे और 2 टीचर्स जरूरी

जरूरी बात: इस पॉलिसी के तहत वीआईपी वीआईपी मूवमेंट, फिल्मों या गानों की शूटिंग को शामिल नहीं किया गया है. शूटिंग के लिए DMRC की अलग से हायरिंग पॉलिसी होती है. साथ ही, कोच बुक करने के बाद भी सुरक्षा जांच सिक्योरिटी चेक और सामान्य टिकट सिस्टम से सभी को गुजरना अनिवार्य होता है.

Latest and Breaking News on NDTV

कितना खर्च आता है सिंपल समझें

  • 8000 से 18000 प्रति कोच लाइन और दिन के हिसाब से
  • अलग से 23500 सुविधा शुल्क टैक्स अलग
  • स्कूल ग्रुप के लिए सुविधा शुल्क पूरी तरह फ्री

क्या सच में वीआईपी ट्रीटमेंट मिलता है

  • पूरी बोगी सिर्फ आपके ग्रुप के लिए रिजर्व
  • स्टेशन पर वेलकम अनाउंसमेंट
  • फ्री पार्किंग उपलब्धता के अनुसार
  • सीआईएसएफ सुरक्षा व्यवस्था
  • चढ़ने उतरने के लिए 15 सेकंड अतिरिक्त समय
  • पटेल चौक मेट्रो म्यूजियम का गाइडेड टूर

डिस्काउंट और खास सुविधाएं

अगर कोई टूर ऑपरेटर 365 दिनों में 5वीं बार बुकिंग करता है, तो उस बुकिंग पर सुविधा शुल्क नहीं लिया जाता सिर्फ रविवार छुट्टियों पर लागू

कैसे करें बुकिंग

  • यात्रा से कम से कम 15 दिन पहले आवेदन करना जरूरी
  • किसी भी मेट्रो स्टेशन या DMRC मुख्य कार्यालय में फॉर्म जमा कर सकते हैं
  • मंजूरी मिलने के बाद एडवांस पेमेंट करना होता है

कैंसिलेशन नियम जरूरी जानें

  • 7 दिन पहले कैंसिल 75 प्रतिशत रिफंड
  • 3 दिन पहले 50 प्रतिशत रिफंड
  • 3 दिन से कम कोई रिफंड नहीं

काम की बात 

अगर आप भी अपने ग्रुप के साथ दिल्ली घूमने को खास बनाना चाहते हैं, तो दिल्ली मेट्रो की यह सुविधा आपके लिए एक यूनिक और यादगार अनुभव बन सकती है.

अक्‍सर पूछे जाने वाले सवाल 

क्या दिल्ली मेट्रो की पूरी बोगी बुक की जा सकती है?

जी हां, DMRC की 'कोच रिजर्वेशन पॉलिसी' के तहत कोई भी ग्रुप दिल्ली मेट्रो का पूरा कोच बुक कर सकता है.

दिल्ली मेट्रो का कोच बुक करने में कितना खर्च आता है?

मेट्रो कोच बुक करने का किराया लगभग ₹8000 से ₹18000 प्रति कोच होता है. इसके अलावा ₹23500 का सुविधा शुल्क लगता है, लेकिन स्कूल ग्रुप के लिए यह शुल्क फ्री होता है.

किन लोगों को मेट्रो कोच बुक करने की अनुमति मिलती है?

टूरिस्ट्स, फैमिली या दोस्तों के ग्रुप और स्कूल के स्टूडेंट्स (कम से कम 50 बच्चे और 2 टीचर्स) मेट्रो कोच बुक कर सकते हैं.

क्या मेट्रो कोच बुक करने पर VIP सुविधाएं मिलती हैं?

हां, बुकिंग करने पर पूरी बोगी रिजर्व मिलती है, स्टेशन पर वेलकम अनाउंसमेंट होता है, CISF सुरक्षा मिलती है, अतिरिक्त समय मिलता है और मेट्रो म्यूजियम का विजिट भी शामिल हो सकता है.

मेट्रो कोच बुकिंग कैसे करें?

बुकिंग के लिए यात्रा से कम से कम 15 दिन पहले आवेदन करना होता है. आप फॉर्म भरकर मेट्रो स्टेशन या DMRC के मुख्य कार्यालय में जमा कर सकते हैं.

क्या बुकिंग कैंसिल करने पर रिफंड मिलता है?

हां, 7 दिन पहले कैंसिल करने पर 75% रिफंड मिलता है, 3 दिन पहले 50% और 3 दिन से कम समय पर कोई रिफंड नहीं मिलता.

Also Read: 

दिल्ली जाने वालों के लिए खुशखबरी, मऊ से नई एक्सप्रेस आज से शुरू, जानिए पूरा रूट और हर स्टेशन का टाइम

छपरा से दिल्ली जाना होगा और आसान, 19 जून से चलेगी एक्सप्रेस ट्रेन, जानें रूट, टाइम और स्टॉपे

    लेखक के बारे में
    img
    अनिता शर्मा
    एसोसिएट एडिटर
    अनिता शर्मा हिंदी की जानी-मानी हेल्थ जर्नलिस्ट्स में शुमार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है. साल 2006 में अपने... और पढ़ें
    पूरी स्टोरी पढ़ें

    NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

    फॉलो करे:
    Delhi Metro, Delhi Metro Coach
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com