विज्ञापन

पीएनबी सोल्जरथॉन के कारण Delhi Metro का बदला समय, सुबह 3 बजे से यात्री कर सकेंगे सफर

DMRC: दिल्ली मेट्रो ने पीएनबी सोल्जरथॉन 2026 के चलते एक दिन के लिए टाइमिंग में बदलाव किया है. इस कार्यक्रम का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

पीएनबी सोल्जरथॉन के कारण Delhi Metro का बदला समय, सुबह 3 बजे से यात्री कर सकेंगे सफर
दिल्ली मेट्रो

Delhi Metro Timings: अगर आप आने वाले दिनों में दिल्ली मेट्रो से सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी हो सकती है. दिल्ली मेट्रो ने 5 अप्रैल को होने वाली पीएनबी सोल्जरथॉन 2026 के चलते एक दिन के लिए टाइमिंग में बदलाव किया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि पीएनबी सोल्जरथॉन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की जाएगी. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. इसी को ध्यान में रखते हुए मेट्रो में अस्थायी बदलाव किया गया है, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. आइए जानते हैं किन रूट्स पर टाइमिंग चेंज रहेगी.

यह भी पढ़ें: Aadhaar Card असली है या नकली कैसे लगाएं पता? UIDAI ने बता दिया चेक करने का तरीका

इस दिन सुबह 3 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने आज यानी 2 अप्रैल को घोषणा की है कि पीएनबी सोल्जरथॉन 2026 के चलते 5 अप्रैल 2026, दिन रविवार को मेट्रो सेवाएं सुबह 3 बजे से शुरू की जाएंगी. इसका उद्देश्य ये है कि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

किन मेट्रो लाइन पर हुआ समय का बदलाव?

5 अप्रैल 2026 को सुबह 3 बजे मेट्रो सेवाएं नीचे दिए गए रूट्स पर उपलब्ध होंगी.

  • येलो लाइन: समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर, गुरुग्राम
  • ब्लू लाइन: द्वारका सेक्टर‑21/द्वारका से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली
  • वायलेट लाइन: कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह

ध्यान रहे कि बाकी सभी मेट्रो लाइनों पर कोई बदलाव नहीं किया गया है. अन्य मेट्रो लाइनों पर मेट्रो सेवाएं रविवार के सामान्य टाइम टेबल के अनुसार ही चलेंगी.


क्या है पीएनबी सोल्जरथॉन 2026?

पीएनबी सोल्जरथॉन 2026 एक हाफ‑मैराथन है, जिसे पंजाब नेशनल बैंक (PNB) द्वारा भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में आयोजित किया जाता है. यह आयोजन 'Run with Soldiers, Run for Soldiers' थीम पर आधारित है. इसका उद्देश्य लोगों में फिटनेस और देशभक्ति को बढ़ावा देना है. इसमें फिजिकल रन के साथ‑साथ वर्चुअल रन का भी आयोजन किया जाता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें हिस्सा ले सकें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com