अगर आप साउथ दिल्ली में रहते हैं तो ये खबर आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी हो सकती है. 6 जुलाई को साउथ दिल्ली की कई जगहों पर पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने हाल ही में अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में बताया गया है सोनिया विहार (WTP) में 1900 mm की मेन पाइपलाइन पर मरम्मत कार्य के कारण 6 जुलाई 2026 को साउथ दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई बंद रह सकती है. ऐसे में अगर आप साउथ दिल्ली में रहते हैं तो आज ही पहले से पर्याप्त पानी का इंतजाम कर लें.
कितने बजे से नहीं आएगी पानी सप्लाई?
दिल्ली जल बोर्ड के आधिकारिक X हैंडल के मुताबिक 6 जुलाई को सुबह 10 बजे से लेकर 8 घंटों तक पानी की सप्लाई नहीं आएगी.
कहां-कहां नहीं आएगा पानी?
- कैलाश नगर
- गांधीनगर
- सीडब्ल्यूजी गांव
- पतपड़गंज
- ओखला
- जाकिर नोगर
- बटिया हाउस
- डेसू कॉलोनी
- सिद्धार्थ एन्क्लेव
- भारती नगर
- रवीन्द्र नोगर
- एसपीए हॉस्टल
- खान मार्केट
- काका नगर
- अलीगंज
- जोर बाग
- लोधी कॉलोनी फ्लैट्स
- निजामुद्दीन
- प्रगति विहार
- दक्षिणपुरी
- देवली
- जाकिर नगर के पास
- अंबेडकरनगर
- शाहपुर जाट
- साउथ एक्सटेंशन
- कोटला
- मुबारकपुर
- सेवा नगर
- लाजपत नगर
- भोगल
- सराय काले खां
- अपोलो अस्पताल क्षेत्र
- बदरपुर
- जैतपुर
- अशोक पार्क के पास
- लायंस अस्पताल
- के एंड एल पॉकेट, सरिता
- सारिता विहार
- जसोला
- मदनपुर खादर
- ग्रेटर कैलाश (दक्षिण)
- छतरपुर
- श्रीनिवासपुरी
- अमर कॉलोनी
- मालवीय नगर
- मीराबाई
- खिजराबाद गांव
- एनडीएमसी और आसपास के क्षेत्र
दिल्ली जल बोर्ड की लोगों से अपील
शटडाउन अवधि के दौरान पानी की सप्लाई प्रभावित रहने की संभावना को देखते हुए दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों को सलाह है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार पहले से पर्याप्त मात्रा में पानी जमा कर लें, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो. इसके अलावा पानी की जरूरत होने पर लोग संबंधित वॉटर इमरजेंसी नंबरों पर कॉल करके पानी के टैंकर मंगा सकते हैं. किसी भी सहायता के लिए नागरिक दिल्ली जल बोर्ड के केंद्रीय कंट्रोल रूम (1916) पर भी संपर्क कर सकते हैं.
Due to major maintenance work on the 1900 mm South Delhi Main pipeline at Sonia Vihar WTP, water supply may remain unavailable or at low pressure in several South Delhi areas on 06 July 2026. Residents are requested to store adequate water in advance.
— Delhi Jal Board (@DelhiJalBoard) July 4, 2026
Water tankers can be… pic.twitter.com/MeeUkg3pmp
पानी टैंकर के लिए कहां संपर्क करें?
आवश्यकता पड़ने पर इन आपातकालीन नंबरों पर संपर्क करके पानी के टैंकर मंगा सकते हैं.
- मंडावली: 22727812
- ग्रेटर कैलाश: 29234748
- गिरि नगर: 26473720
- छतरपुर (कुतुब): 65437020
- एल.पी. पी/स्टेशन: 23370011, 23378761
- आर.के. पुरम: 26193218
- जल सदन: 29819035, 29614106
- वसंत कुंज: 26137216
- सेंट्रल कंट्रोल रूम: 1016, 23538495
यह भी पढ़ें: 6 जुलाई से चलेगी टनकपुर-नान्देड एक्सप्रेस, यूपी और एमपी वालों को भी होगा फायदा, जानिए रूट और टाइमिंग समेत पूरी डिटेल
यह भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर, 9 जुलाई तक ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण के टोकन फुल, जानें पूरी डिटेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं