विज्ञापन

दिल्ली में पानी के बिल का बोझ हुआ कम, उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत, बकाया बिल पर छूट, लेट फीस पूरी तरह खत्म

Delhi Jal Board water bill : इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को केवल मूल बकाया अमाउंट जमा करना होगा, जबकि लेट पेमेंट सरचार्ज (LPSC) पूरी तरह माफ कर दिया जाएगा. इससे लंबे समय से बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में पानी के बिल का बोझ हुआ कम, उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत, बकाया बिल पर छूट, लेट फीस पूरी तरह खत्म

Delhi Jal Board : अगर आप पानी के बढ़ते बिल और उस पर लगने वाले भारी जुर्माने से परेशान हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए लेट पेमेंट सरचार्ज (LPSC) माफी योजना लागू की है, जिससे पुराने बकाया बिलों पर लगने वाला जुर्माना पूरी तरह माफ किया जा सकता है. LPSC स्कीम अब घरेलू के साथ-साथ कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए भी लागू है.

Delhi RTO Reopening 2026: ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर बड़ा अपडेट, DL-14 सीरीज होगी, फिर खुलेंगे सभी RTO ऑफिस, जानिए नए बदलाव

15 अगस्त 2026 तक बढ़ी योजना 

यह योजना पहले 31 जनवरी 2026 तक लागू थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 15 अगस्त 2026 कर दिया गया है. इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को केवल मूल बकाया अमाउंट जमा करना होगा, जबकि लेट पेमेंट सरचार्ज (LPSC) पूरी तरह माफ कर दिया जाएगा. इससे लंबे समय से बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी. इसके अलावा अगर कोई उपभोक्ता तय समय में पूरा भुगतान नहीं कर पाता, तो कुछ मामलों में 70% से 75% तक की छूट मिल सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे उठाएं योजना का लाभ?

  • ऑनलाइन भुगतान : दिल्ली जल बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट या DJB RMS पोर्टल पर जाकर अपना बिल चेक करें और भुगतान करें.
  • KYC अपडेट अनिवार्य : योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को अपना KYC अपडेट करना जरूरी है.
  • ZRO कार्यालय जाएं : आप अपने नजदीकी DJB ZRO कार्यालय में जाकर भी सरचार्ज-फ्री बिल जमा कर सकते हैं.

किस्तों में बिल चुका सकते हैं लोग 

दिल्ली सरकार एक खास सिस्टम को लागू करने पर भी विचार कर रही है. इसके तहत जो लोग एक बार में पानी का बिल नहीं चुका पा रहे हैं, उन्हें आसान किस्तों में भुगतान करने की सुविधा मिलेगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, जहां 2022-2023 की पिछली LPSC योजना से 235 करोड़ रुपए की मूल राशि वसूल हुई थी, वहीं मौजूदा योजना ने बहुत कम समय में लगभग दोगुना रेवेन्यू जेनरेट किया है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com