दिल्ली में अपना घर का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) कर्मयोगी आवास योजना के तहत फ्लैट बुकिंग शुरू कर रहा है, जिसमें 25% तक की भारी छूट का लाभ उठा सकते हैं. फ्लैट्स मुख्य रूप से नरेला और अन्य क्षेत्रों में हैं और यह फ्लैट 'पहले आओ पहले पाओ' (FCFS) के आधार पर आवंटित किए जाएंगे. डीडीए ने एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी कैटेगरी के फ्लैट को शामिल किया है. ये फ्लैट उत्तरी दिल्ली के नरेला और सिरसपुर समेत अन्य इलाकों में मौजूद हैं.
DDA फ्लैट बुकिंग प्रक्रिया 2026 कब शुरू होगी?
बुकिंग शुरू- 1 जून 2026 दोपहर 12:00 बजे से स्टार्ट
कैसे बुक करें- DDA की आधिकारिक वेबसाइट (https://dda.gov.in/) पर जाकर ऑनलाइन
आधार- 'पहले आओ पहले पाओ' (First-Come-First-Served) के आधार पर मिलेंगे फ्लैट
कितने फ्लैट मिलेंगे?
दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी DDA कर्मयोगी आवास योजना के तहत 1 BHK के 424, 2 BHK 776 और 3 BHK 352 फ्लैट्स दे रही है. इन फ्लैट्स की कीमत भी अलग-अलग तय की गई है. इस जानकारी डीडीए ने अपने आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर) शेयर की है. डीडीए ने 1 BHK के 424 फ्लैट्स की शुरुआती कीमत 33.63 लाख रुपये, 2 BHK के 776 फ्लैट्स की कीमत 75.55 लाख रुपये और 3 BHK के 352 फ्लैट्स की शुरुआती कीमत 1.06.79 करोड़ रुपये रखी गई है. यह योजना केंद्र सरकार, राज्य सरकार, पीएसयू, विश्वविद्यालयों और स्वायत्त संस्थानों के कर्मचारियों के लिए है.
फ्लैट बुकिंग के लिए क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे?
- आईडी प्रूफ- आधार कार्ड, पैन कार्ड
- कर्मचारी आईडी- सेवारत या सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के लिए आईडी कार्ड
- निवास प्रमाण- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक विवरण- ईएमडी और पंजीकरण शुल्क के लिए
- पासपोर्ट साइज फोटो
डीडीए कर्मयोगी आवास योजना
— Delhi Development Authority (@official_dda) May 30, 2026
भारी मांग को देखते हुए 25% की छूट के साथ और अधिक फ्लैट जोड़े गए हैं!
⁰“पहले आओ, पहले पाओ” (First Come First Serve) आधार पर शुरू होगी।
(Ready-to-Move-In) 1, 2 एवं 3 बीएचके फ्लैट, ⁰पॉकेट-13, A1-A4, नरेला में उपलब्ध
केवल सेवारत एवं सेवानिवृत्त सरकारी… pic.twitter.com/SvCgZscwbw
DDA फ्लैट बुकिंग कैसे करें?
वेबसाइट पर जाएं- सबसे पहले DDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
रजिस्ट्रेशन- "कर्मयोगी आवास योजना" चुनें. नए यूजर्स को पैन कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का उपयोग करके 2500 का पंजीकरण शुल्क भरकर पंजीकरण करना होगा.
लॉगिन करें- यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन करें.
फ्लैट चुनें- उपलब्ध फ्लैट्स, स्थान नरेला, सिरसपुर आदि, और श्रेणी LIG, MIG, HIG का चयन करें.
बुकिंग राशि- फ्लैट की श्रेणी के अनुसार ईएमडी ऑनलाइन जमा करें. HIG 1 लाख, MIG 4 लाख और LIG 1 लाख रुपये.
फॉर्म जमा करें- आवेदन पत्र सबमिट करें और भविष्य के लिए रसीद का प्रिंट ले लें.
यह भी पढ़ें:- नोएडा और मुंबई में दौड़ेंगी ड्राइवरलेस पॉड टैक्सियां, जानिए रूट-किराया, तकनीक और खास बातें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं