विज्ञापन

DDA: अब दिल्ली में आसानी से मिलेगी मकान बनाने की मंजूरी, DDA लाया सिंगल विंडो ऑनलाइन सिस्टम, जान लें काम की बात

DDA ने राजधानी में मकान का नक्शा पास कराने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एआई आधारित 'सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम' शुरू किया है. इससे लोगों की परेशानी कम होगी और पूरे सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी आएगी.

DDA: अब दिल्ली में आसानी से मिलेगी मकान बनाने की मंजूरी, DDA लाया सिंगल विंडो ऑनलाइन सिस्टम, जान लें काम की बात
DDA लाया सिंगल विंडो ऑनलाइन सिस्टम

DDA Single Window Online System: दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने राजधानी में मकान का नक्शा पास कराने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एआई आधारित 'सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम' शुरू किया है. इसका उद्देश्य लोगों की परेशानियों को कम करना और सिस्टम को ट्रांसपेरेंट बनाना है. यह नई सुविधा 'ऑनलाइन बिल्डिंग परमिट सिस्टम' (OBPS) के तहत शुरू की गई है, जिसके जरिए लोग, मकान मालिक, आर्किटेक्ट और डेवलपर एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपनी बिल्डिंग से जुड़े नक्शे, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और NOC को आसानी से जमा कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: इस तारीख से दिल्ली-NCR में PUC के बिना नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, जान लें जरूरी बात

अब नहीं पड़ेगी दफ्तरों में चक्कर लगाने की जरूरत

डीडीए के आधिकारिक बयान के अनुसार, यह नया सिस्टम दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के निर्देश पर शुरू किया गया है, जिसका मकसद राजधानी में लोगों का जीवन आसान बनाना और कारोबार करने की प्रक्रिया को सरल करना है. बता दें कि पहले अक्सर काम में देरी होती थी, लोगों को बार‑बार दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे और परेशानियों की शिकायतें सामने आती थीं. इन समस्याओं को देखते हुए उपराज्यपाल ने DDA को जल्दी से यह नया सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए.

Latest and Breaking News on NDTV

लोगों को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?

इस नए प्लेटफॉर्म में AI की मदद से नक्शों की जांच, नियमों का ऑटोमैटिक पालन सुनिश्चित करना, जियो-टैग वाले मोबाइल से निरीक्षण और तुरंत SMS और ईमेल के जरिए जानकारी देने जैसी सुविधाएं दी गई हैं. इससे काम तेज और पारदर्शी बन सकेगा.

अब आवेदक अपने आवेदन की स्थिति रियल टाइम में देख सकेंगे, ऑनलाइन फीस जमा कर सकेंगे और डिजिटल सिग्नेचर वाली मंजूरी भी पा सकेंगे, जिससे उन्हें बार‑बार डीडीए ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

जानिए DDA की वर्तमान की स्कीमें

  • डीडीए नागरिक आवास योजना 2026 (Nagarik Awas Yojana)
  • जनसाधारण आवास योजना 2025/2026 (फेज-2)
  • डीडीए प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2026 (ई-नीलामी)
  • PMAY/ISR Housing Scheme

यह भी पढ़ें: पंजाब से पश्चिम बंगाला जाना होगा आसान! अमृतसर और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जान लें डिटेल्स

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com